Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 01:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अबुआ सरकार आपके सुख दुःख में हमेशा साथ : सीएम हेमंत
Headlines

अबुआ सरकार आपके सुख दुःख में हमेशा साथ : सीएम हेमंत

December 12, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Dumka : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोई ऐसा घर नहीं होगा, जहां सरकार की कोई न कोई योजनाएं नहीं पहुंची हो। आज हर घर में योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अबुआ सरकार आपके सुख दुःख में हमेशा आपके साथ है। अबतक किसी वजह से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं तो वे 24 नवंबर से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत पंचायतों में लग रहे शिविरों में जाएं और आवेदन दें। यहां अधिकारियों का पूरा दल आपकी समस्या के समाधान के लिए मौजूद है। मौका था दुमका के गादी कोरैया में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का।

शिविरों को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर

Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सभी पंचायतों में शिविर लगा रहे हैं। इन शिविरों  को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। गरीब, जरूरतमंद, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, किसान-मजदूर, बुजुर्ग महिला और नौजवानों समेत हर वर्ग और तबके के लोग अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़ने के लिए शिविरों में आ रहे हैं। शिविर में उत्सव का माहौल है। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार के प्रति आमजनों का कितना भरोसा है। मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि अबुआ सरकार जन आकांक्षाओं और उम्मीदों हर हाल में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रोटी-कपड़ा-मकान की जरूरत और विकास को दे रहे रफ्तार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के रोटी-कपड़ा और मकान जैसे मूलभूत जरूरत को पूरा करने के साथ विकास को रफ्तार दे रही है। अबुआ आवास योजना के 8 लाख गरीबों के अपने आशियाना के सपने को पूरा करने जा रहे हैं। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड जारी कर उन्हें अनाज दे रहे है और अब चना दाल देने का भी सरकार ने निर्णय लिया है। सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत गरीबों को साल में दो बार 10 रुपए में धोती/लूंगी और साड़ी दिया जा रहा है।

राज्य को नई दिशा दे रहे हैं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोगों को आर्थिक -सामाजिक-शैक्षणिक रूप से सशक्त बना रहे हैं। राज्य के साथ पिछले दो दशकों से गरीबी और पिछड़ेपन का जो टैग लगा है, उससे निजात पाने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है । आप सभी के सहयोग से राज्य को नई दिशा देने का काम काम कर रहे हैं।

जीने का सहारा है पेंशन

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बुढ़ापा में पेंशन जीने का सहारा होता है। इस वजह से अबुआ सरकार हर बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। कोई भी योग्य पात्र पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम को हमने शुरू किया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि शिविरों में जो स्टॉल सबसे ज्यादा खाली नज़र आ रहे हैं, वह यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का स्टॉल है, क्योंकि आज हर बुजुर्ग इस योजना से  आच्छादित हो चुके हैं।

सड़कों का बिछ रहा जाल, हर खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्य

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य भर में सड़कों का जाल तेजी से बिछ रहा है। हजारों किलोमीटर ग्रामीण सड़क बनाई जा रही हैं। गांव से शहर की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बूढ़े- बुजुर्ग, महिला दिव्यांग और विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी। वहीं, हर खेत में पानी पहुंचाने का सरकार ने लक्ष्य रखा है। इसके लिए आधुनिक तकनीक से युक्त मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना शुरू की गई है। आगे वाले दिनों में हर खेत सालों भर लहराएंगे और किसान आर्थिक रूप से और भी मजबूत बनेंगे।

गांव और ग्रामीणों के सशक्तिकरण के लिए कर रहे काम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किए बिना राज्य को सशक्त नहीं बना सकते हैं। यही वजह है कि सरकार गांव और ग्रामीणों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण उद्यमिता और आजीविका को बढ़ावा दे रही है। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने के लिए अब 10 हज़ार रुपए की बजाय 50 हज़ार रुपए देने का निर्णय सरकार ने लिया है ।

बच्चे-बच्चियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनने में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी अब कोई बाधा नहीं बनेगी। बच्चियों अब बोझ नहीं बनेगी। बच्चियां बेहतर तरीके से पढ़ें, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी फुले सावित्री योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत अब घर में जितनी भी बच्चियां होंगी, उनको इसका लाभ मिलेगा। अब वे डॉक्टर-इंजीनियर और अफसर बनेंगी।  इसमें पैसे की तंगी बाधा नहीं बनेगी, क्योंकि उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। यहां के बच्चों को निजी विद्यालय से भी बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खोले गए हैं। अभी इन विद्यालयों की संख्या 80 है, जिसे बढ़ाकर 5 हज़ार करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज 50 विद्यार्थियों के विदेशों में उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। वहीं, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है ।

सीएम ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफा

सीएम हेमंत सोरेन ने मौके पर 1035.10 करोड़ रुपए की 5358 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 835.71 करोड रुपए की 5308 योजनाओं की नींव रखी गई, जबकि 199.38 करोड रुपए की 50 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं, विभिन्न योजनाओं के 34077 लाभुकों के बीच 53 करोड, 23 लाख 10 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, प्रदीप कुमार यादव, सीता सोरेन, बसंत सोरेन, दिनेश विलियम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल, जिले के डीसी और एसपी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मुखबिरी के इल्जाम चाईबासा में पूर्व उप प्रमुख की हत्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगृह सचिव और डीजीपी हाई कोर्ट में तलब
Next Article नाबालिग के साथ किया था गैंगरेप, इतने साल रहना होगा जेल में

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.