Ranchi : BJP यानी भारतीय जनता पार्टी झारखंड के कार्यसमिति सदस्य और मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक अजय राय ने बजट 2025 पर कहा कि यह बजट महिला, युवा और आम लोगों का बजट है, जो भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अजय राय ने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखते हुए कई उत्पादों को सस्ता किया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अजय राय ने कहा कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें बढ़ाई गयी हैं और IIT में भी हजारों सीटें बढ़ायी गयी हैं।

अजय राय ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में महिलाओं और लड़कियों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें इस बजट पर गर्व है और हमें विश्वास है कि यह बजट देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इसे भी पढ़ें : वित्तमंत्री ने महिलाओं के वास्ते खोला पिटारा, बिना गारंटी 2 करोड़ का लोन

इसे भी पढ़ें : Budget 2025 : अब स्कूलों में भी ब्रॉडबैंड, बढ़ेंगी IIT-Medical की सीटें

इसे भी पढ़ें : Budget 2025 : बैट्री प्रोडक्शन में Tax की छूट, इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी सस्ती!

इसे भी पढ़ें : Budget 2025 : कैंसर सहित 36 गंभीर बीमारियों की दवायें सस्ती

इसे भी पढ़ें : Budget 2025 में मिडिल क्लास को बंपर तोहफा, 12 लाख इनकम तक Tax Free

इसे भी पढ़ें : मो. ईमामुद्दीन के मर्डर के पीछे छिपे राज खोल गयीं SP रिष्मा रमेशन

Show comments
Share.
Exit mobile version