WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर(डाल्टनगंज): पलामू जिले में 15 और 16 फरवरी को दूरसंचार इंटरनेट सेवाओं (सभी प्रकार) का अस्थायी निलंबन का आदेश प्रमुख सचिव राजीव अरुण एक्का ने दिया है। यह जानकारी उपायुक्त ने दी है।
ज्ञात हो कि पांकी में महाशिवरात्रि पर बने तोरण द्वार विवाद में दो गुट बुधवार को आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है। बीच बचाव करने गए पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

