WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि।
प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से एसी हजारीबाग प्रशीक्षु आइएएस रीना हांसदार, एलडीएम सुधाकर पांडेय, जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर, बीडीओ कृतिबाला लकड़ा, सीओ श्रीकांत लाल मांझी समेत सभी बैंक प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के उपस्थित सभी बैंक पीएम किसान योजना के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी लोन देने पर चर्चा और निर्णय हुआ। प्रशिक्षु आईएस ने कहा कि अंचलाधिकारी, कृषि पदाधिकारी और बैंक मैनेजर आपसी समन्वय बनाकर केसीसी के लक्ष्य को पुरा करें। किसानों को केसीसी के माध्यम से उन्हें सशक्त किसान बनाने का कार्य तीव्र गति से होना चाहिए।

