Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 November, 2026 • 01:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»बरही में होटल के बाहर पांच राउंड फायरिंग, राहुल दुबे गैंग का पर्चा और खोखा बरामद… देखें वीडियो
Headlines

बरही में होटल के बाहर पांच राउंड फायरिंग, राहुल दुबे गैंग का पर्चा और खोखा बरामद… देखें वीडियो

November 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फायरिंग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। बरही रेलवे स्टेशन रोड स्थित एके पैलेस होटल के बाहर अपराधियों ने हवा में चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर राहुल दुबे गैंग के नाम का एक पर्चा फेंककर फरार हो गए। अचानक हुई इस गोलीबारी से आसपास के लोगों और दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।

हजारीबाग के बाद अब बरही में एके नाम के होटल को बनाया निशाना

घटनास्थल से मिले पर्चे में एक खास अपराधी का नाम लिखा है और इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे और पर्चा बरामद कर लिया है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि अपराधियों को एके इंटरनेशनल नाम से रंजिश है। कुछ दिन पहले भी हजारीबाग जिला मुख्यालय में इसी नाम के एक होटल पर गोलीबारी हुई थी और अब बरही में भी वैसी ही वारदात को दोहराया गया है।

हजारीबाग के बरही में देर शाम एके पैलेस होटल के बाहर 5 राउंड फायरिंग। वारदात के बाद अपराधी राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा फेंककर फरार। नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।

#Barhi #Hazaribagh #JharkhandNews #RahulDubeyGang #CrimeNews #BreakingNews #TodayNews #LatestNews https://t.co/ozzlkDdf7Q

— News Samvad (@newssamvaad) November 13, 2026

जीटी रोड निर्माण कंपनी के अधिकारी पर हमले की आशंका

इस गोलीबारी के पीछे जीटी रोड निर्माण कार्य से जुड़ी एक बड़ी सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारी या संवेदक को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच टीम इस बात का पता लगा रही है कि अपराधियों का मकसद रंगदारी वसूलना था, या फिर इसके पीछे कोई पुरानी आपसी रंजिश काम कर रही है।

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध अपराधी, पूरे इलाके में नाकेबंदी

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जिले के वरीय अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें कांग्रेस विधायक पर 14 साल की किशोरी से दु’ष्कर्म का आरोप, दो महिलाएं भी घेरे में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article800 रुपये के लफड़े में दोस्तों ने ही ली 2 किशोरों की जान, 24 घंटे में 3 आरोपी अरेस्ट
Next Article आधी रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, झटके में 38 IAS अधिकारी इधर से उधर

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 14 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 14, 2026
Headlines

आधी रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, झटके में 38 IAS अधिकारी इधर से उधर

November 14, 2026
Headlines

800 रुपये के लफड़े में दोस्तों ने ही ली 2 किशोरों की जान, 24 घंटे में 3 आरोपी अरेस्ट

November 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 14, 2026

आधी रात चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, झटके में 38 IAS अधिकारी इधर से उधर

November 14, 2026

बरही में होटल के बाहर पांच राउंड फायरिंग, राहुल दुबे गैंग का पर्चा और खोखा बरामद… देखें वीडियो

November 14, 2026

800 रुपये के लफड़े में दोस्तों ने ही ली 2 किशोरों की जान, 24 घंटे में 3 आरोपी अरेस्ट

November 13, 2026

सात समंदर पार भी पहुंचेगा छठ का ठेकुआ, डाक विभाग ने खोले विशेष काउंटर

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.