Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मना रही है “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम
झारखंड

नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मना रही है “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम

May 29, 2021No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग। हर कार्य की सफलता और उससे प्राप्त समृद्धि के लिए एक निश्चित व्यवस्था के अनुरूप और अनुकूल चलना पड़ता है। इस वाक्या के अनुकूल हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी अपने कुशल प्रबंधकीय कौशल के बदौलत आज देश- दुनिया में हिंदुस्तान का जादू बिखेर रहे हैं। नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में अच्छे दिन के वादे के जरिए सत्ता पर काबिज हुए और 2020 में आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया। नरेंद्र मोदी ना सिर्फ एक मजबूत और लोकप्रिय नेता बनकर उभरे बल्कि देश दुनिया में उनकी ऐसी छवि बनी है कि वह कड़े फैसले लेने में कभी हिचकते नहीं है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष (26 मई) को ही पूरे हो गए हैं इस अवसर पर भाजपा संपूर्ण देश में ग्राम स्तर पर इसे “सेवा ही संगठन” के रूप में मना रही है और पार्टी के सिद्धांत “सबका साथ- सबका विकास” के साथ भाजपा के मूल मंत्र- लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय को चरितार्थ करने और सार्थक बनाने वाले महामानव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद जुटाने में लगी है। इसमें भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता जन- जन तक पहुंच कर यह संदेश भी देंगे कि आपका प्रधान सेवक आपके लिए कितना तत्पर है।

नरेंद्र मोदी एक बेहद साधारण परिवार से है, जिसकी ना कोई राजनितिक पृष्ठभूमि थी और ना कोई गरिमा, लेकिन एक छोटे से जगह से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफ़र दुनिया के एक- एक लोगों के लिए वे प्रेरणास्रोत हो सकता है। मोदी जी के कार्यकुशलता, भाषण कला, व्यवहारिकता व मैनेजमेंट क्षमता से समाज का एक आम- आदमी काफी कुछ सीख सकता है। विगत 7 वर्षों के कार्यकाल में इनके अनेकों बड़ी उपलब्धियां है। विगत 7 साल के कार्यकाल में उन्होंने जता दिया कि राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे राजनीति की दशा-दिशा बदल सकती है। उन्होंने भारत की विकास यात्रा को एक नई गति दी है। हम इनके कुछेक उपलब्धियों को समाज के समक्ष रखने की एक कोशिश करते हैं। जन कल्याण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली सरकार ने कई बेहतर कदम उठाए हैं। 28 अगस्त 2014 को देश की जनता को बैंकिंग से जुड़ने के लिए जन धन योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत 31.31 करोड़ लोगों के खाते खोले गए।

देश में बैंकों ने कैंप लगाकर वंचित लोगों के खाते खोलकर उन्हें बैंकिंग सुविधा से जोड़ने का काम किया। देश की गरीब जनता भी गैस चूल्हे पर खाना बना सके इस मकसद से मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना का आगाज किया। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार को मुफ्त में रसोई गैस दी गई। मोदी सरकार ने हर घर को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में एक करोड़ प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया जिसे वर्ष विश्व 20 में पूरा किया जाना है। संपूर्ण हिंदुस्तान में हर घर बिजली पहुंचाने केवर्ष 2017 में सौभाग्य योजना की शुरुआत की गई। देश के हर शख्स को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत निजी अस्पतालों में भी ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त में होना सुनिश्चित हुआ। मोदी सरकार ने भारतीय सेना का पराक्रम दुनिया ने देखा।

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर एयर स्ट्राइक के जरिए दुनिया को यह बता दिया कि भारत पारंपारिक लड़ाई के साथ-साथ मॉडर्न लड़ाई में भी दुनिया के पेशेवर सेनाओं में से एक है। एक देश एक टैक्स को लेकर सवर्णों का आरक्षण तक भारत में नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स और सवर्ण आरक्षण का मामला लंबे समय से अटका हुआ था।जिसे मोदी सरकार ने सत्ता में आने के 3 साल बाद संसद से जीएसटी को पास कराया और यह देश में 1 जुलाई 2017 से लागू हो गया। देश में कर सुधार की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम था। जीएसटी लागू करने का मकसद एक देश- एक कर प्रणाली है। सवर्ण आरक्षण की मांग देश में लंबे समय से हो रही थी, लेकिन किसी भी सरकार ने हाथ नहीं डाला। मोदी सरकार नेअपने पहले कार्यकाल के आखिरी समय 2019 के जनवरी में सवर्ण समुदाय को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया। इसके जरिए सवर्ण समुदाय के लोग सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं।

अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी और आतंकवाद पर नकेल मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सबसे अधिक पैसा ला जम्मू कश्मीर को लेकर लिया जो जनसंघ के जमाने से उसकी प्राथमिकता रहा है।जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने का कदम उठाने के साथ साथ राज्य को दो हिस्सों में बांटने का काम भी इसी कार्यकाल में हुआ। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कश्मीर में एक देश एक विधान और एक निशान लागू हो गया।मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं।सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में मुसलमानों को हज यात्रा के लिए दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने का फैसला 2008 में किया। सब्सिडी हटाने के निर्णय में केंद्र सरकार को 700 करोड रुपए की बचत हर साल होगी।ऐसे ही सरकार ने 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को बिना पुरुष अभिभावक के हज करने की इजाजत दी थी। दूसरी बार सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने सबसे पहले मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने का कदम उठाया। हर घर नल से जल और हर घर पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने का लक्ष्य भी सरकार साधने में जुटी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद दुनिया के तमाम देशों के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं और देश का सम्मान से ऊंचा उठा और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली ।

अमूमन सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को तरसते हैं वहीं नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग की धरती पर 5 बार पहुंचे। सुदूरवर्ती गांव की गरीब महिलाओं से लेकर क्षेत्र के कृषक, पत्रकार और राजनेताओं से लेकर भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता तक से जिस साफगोई और सादगी से उन्होंने हाथ जोड़कर, हाथ मिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया वह हजारीबाग वासियों के जेहन में हमेशा के लिए अविस्मरणीय रहेगा ।

ऐसे मां भारती के सपूत, कर्मयोगी, ओजस्वी विचारक और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के कुशल और सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयास का असर समाप्त होते ही शुरू हुआ सदर विधायक का सेवा कार्य
Next Article नापोखुर्द में 243 लोगों की हुई कोरोना जांच,  20 लोग पाए गए संक्रमित

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.