Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में जमीन विवाद में बम से हमला, महिला की मौत, तीन घायल
झारखंड

पाकुड़ में जमीन विवाद में बम से हमला, महिला की मौत, तीन घायल

December 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहाटी पश्चिमी पंचायत के पुष्पनगर में बम से हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हमले में रोमिशा बीबी नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में तीन लोग मनिरुल शेख, अनारुल शेख व मामलोत शेख गंभीर रूप से घायल हैं। हमले का आरोप क्षेत्र के इमामुद्दीन शेख उर्फ फिटू शेख और उसके बेटे आशु शेख, शिशु शेख एवं विशू शेख पर लगा है। इन्होंने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर बम फेंक दिया। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं।

मामलोत शेख एवं आरोपित इमामुद्दीन शेख एक ही मुहल्ले में आसपास रहते हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। मंगलवार सुबह दोनों परिवार में घर के पास जमीन में कचरा फेंकने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद शाम होते ही आरोपित इमामुद्दीन अपने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई मामलोत शेख के घर में घुस गए। इसी बीच अचानक ही इमामुद्दीन और उनके बेटे आशु शेख, शिशु शेख एवं विशू शेख झोले में से बम निकाल कर फेंकने लगे। इससे डर कर मामलात शेख और उनका पूरा परिवार घर के अंदर अलग-अलग कमरे में छिप गए।

इसी दौरान मामलोत शेख की बहू रोमीशा बीवी भी एक कमरे में छिप गई। सभी हमलावर दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे के अंदर बम विस्फोट कर दिया। इससे रोमीशा बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। मामलोत शेख एवं उनके दोनों बेटे को भी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रोमीशा को मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ ने थाना प्रभारी को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: जेल से छूटकर घर जा रहे दो लोगाें की सड़क हादसे में मौत
Next Article महिला ने रातू थाना प्रभारी पर एफआईआर बदलने का लगाया आरोप

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.