WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह झारखंड के नए डीजीपी बने हैं। गृह विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारी के नाम यूपीएससी को भेजे थे । यूपीएससी पैनल ने तीन आईपीएस अधिकारी का नाम राज्य सरकार को भेजा था, जिसमें अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह और अनिल पालटा का नाम शामिल था। राज्य सरकार ने अजय कुमार सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।


