WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। आज रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर बड़गयी बंदा गांव में वनवासी कल्याण केन्द्र रांची महानगर के सौजन्य से एक समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर महानगर की तरफ से बी एन झा ,अजय सिंह, प्रदीप कुमार, अजय छाबड़ा, देवकी मुंडा, तुलसी महतो एवम गांव के करीब 70 बच्चे अपने पूरे परिवार सहित उपस्थित थे।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। आयोजन में महानगर के तरफ से बच्चों के बीच फल एवम मिठाइयां भी दी गई साथ ही, बच्चों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र भी बांधा।

