WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : आज एक बार फिर IED के धमाके से चाईबासा दहल उठा। गुरुवार भोर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ का जवान फिर से आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर बेतरह जख्मी हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया।चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने ब्लास्ट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाना इलाके में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह घटना हुई है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान गंभीर रूप से घायल हैं। उसे रांची भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 32 प्रस्तावों पर मुहर

