Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सूचना देने की वजह से कांग्रेसी नेता की हुई थी हत्या
Headlines

अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सूचना देने की वजह से कांग्रेसी नेता की हुई थी हत्या

October 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलेश नारायण शर्मा की हत्या की वजह उनकी सच्चाई ही बन गई। जिन अपराधियों ने लोहे के रॉड से वार कर उन्हें मौत के घाट उतारा, उन्हें कमलेश नारायण शर्मा की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस मामले का खुलासा सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी प्रभात कुमार ने की। उन्होंने बताया कि भुरकुंडा क्षेत्र के सेंट्रल सोंदा क्वार्टर में रहने वाले कमलेश नारायण शर्मा काफी अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा गलत के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।

15 अक्टूबर की रात उनके मोहल्ले के ही विजय चौधरी उर्फ नागो, राजा चौधरी उर्फ कारू चौधरी, रामअचल और राहुल कुमार चौधरी नामक अपराधियों ने निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी थी। उन चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन लोगों ने अपना अपराध भी स्वीकार किया है। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि विजय, राजा, रामअचल और राहुल चारों शातिर अपराधी रहे हैं। उनका अपराधिक इतिहास भी है। क्षेत्र में अगर उन लोगों के द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है। कमलेश नारायण शर्मा ने उन लोगों की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था और जेल भी भेजा था।

Advertisement Advertisement

जेल जाने के बाद उन लोगों ने कमलेश नारायण शर्मा को हटाने का प्लान बना लिया था। जेल से निकलने के बाद उन लोगों ने कमलेश नारायण शर्मा की पूरी रेकी की थी। विजयादशमी के दिन उन लोगों ने नशे में धुत होकर उनके घर पर हमला कर दिया। खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लोहे की रॉड से मारकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों ने बीच-बचाव करने पहुंची कमलेश नारायण शर्मा की पत्नी चंचला देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो और ओपी प्रभारी अजीत भारती के नेतृत्व में टीम ने तत्काल उन चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए लोहे का संबल और एक लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिमाचल प्रदेश से चार जत्थों में अब तक 61 श्रमिकों की हुई वापसी, मुख्यमंत्री रख रहे नजर
Next Article मां तारा मंदिर को उड़ाने की साजिश नाकाम, विस्फोटक पदार्थ के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.