Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कम पड़ रही थी कमायी, ज्यादा माल कमाने उतरा इस धंधा में, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो
झारखंड

कम पड़ रही थी कमायी, ज्यादा माल कमाने उतरा इस धंधा में, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो

June 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धंधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची की अरगोड़ा पुलिस ने नशे का धंधा करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार बताये गये। करीब 25 साल का दिनेश कुमार राम गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के खिजरसोता इलाके का रहने वाला है। वहीं, 22 साल के शिवम कुमार का घर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर करम चौक में है। वर्तमान में दोनों अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक कुंज, कश्यप विहार में नवनीत कुमार विश्वास के घर बतौर किरायेदार रह रहे थे। इन लोगों के पास से पुलिस ने कुल 400 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि अशोक कुंज, कश्यप विहार में कुछ लड़के नशे का धंधा करते हैं। किराये के मकान में रहकर काला काम करते हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा की देखरेख टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये ठिकाने यानी नवनीत कुमार विश्वास के घर पर रेड मारी और दिनेश एवं शिवम को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश के पास से 220 और शिवम के पास से 180 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया। पुलिस के सामने दोनों के कई खुलासे किये। दोनों ने पुलिस को बताया कि ये लोग ड्रग्स तस्करी का ये धंधा पांच लेयर में करते हैं। ये दोनों तीसरे लेयर पर हैं। इन दोनों के पास ब्राउन शुगर बाहर से आता है। सेकेंड लेयर के लड़के इनलोगों तक माल पहुंचाते हैं। इनके पास से माल चौथे और फिर वहां से पांचवे लेयर के ड्रग्स पेडलरों तक पहुंच जाता है। इसके बाद बाजार में ग्राहकों तक सप्लाई किया जाता है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दिनेश कुमार राम पेशे से एक ड्राइवर है। एक चाय की दुकान पर उसकी मुलाकात एक ड्रग्स पेडलर से हुई थी। उसे बताया गया के इस धंधे में बढ़िया प्रॉफिट है। ड्राइविंग की अपनी कमायी से वह संतुष्ट नहीं था। इस चलते ज्यादा माल कमाने के चक्कर में वह ड्रग्स तस्करी में घुस गया। सुनें क्या बता गये DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

कम पड़ रही थी कमायी, ज्यादा माल कमाने उतरा इस धंधा में, DIG सह रांची SSP चंदन सिन्हा क्या बता गये… देखें
रांची पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार pic.twitter.com/hXzKj2nioN

— News Samvad (@newssamvaad) June 25, 2025

इन तस्करों को दबोचने में हटिया DSP प्रमोद कुमार मिश्रा, एसआई सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार उपाध्याय, पिंटु कुमार, एएसआई पवन कुमार यादव, हवलदार योगेन्द्र साह, ड्राइवर निरंजन कुमार और सिपाही सुशील मिंज की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : घर से करता था दारू का धंधा, 48 बोतल माल के साथ धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में इस शख्स के घर में घुस गया Tiger, निषेधाज्ञा लागू
Next Article काशी में हर घंटे बढ़ती जा रही गंगा, शहर जलमग्न

Related Posts

Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.