Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 04:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रामगढ़ में जीवित बेटी का अंतिम संस्कार
झारखंड

रामगढ़ में जीवित बेटी का अंतिम संस्कार

December 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। जिले के गोला के चक्रवाती गांव में एक परिवार ने जीवित बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया गया है कि लड़की पड़ोस के गांव में रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी। दोनों परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लिहाजा लड़की और लड़के के परिवार वाले संबंध तोड़ने का दबाव बना रहे थे। इस बीच परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेमी जोड़े ने मंदिर में विवाह कर लिया। इससे नाराज होकर लड़की के परिवार वालों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

बेटी के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने चोकाद गांव के रहने वाले एक युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। इसमें लड़के पर लड़की को जबरन भगाने का आरोप लगाया गया। आरोप के आलोक में पुलिस ने लड़की और लड़के को हिरासत में ले लिया। दोनों से अलग-अलग तथा एक साथ बैठाकर पूछताछ की गई। लड़के और लड़की ने पुलिस को बताया कि वह दोनों प्रेम करते हैं। दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

लड़की के स्वजनों को यह प्रेम विवाह पंसद नहीं आया। बेटी जब समझाने के बावजूद लड़के से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं हुई तो परिजनों ने से नाराज होकर उसका पुतला बनाया। उसके पुतले का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार की दूसरी प्रक्रियाएं भी हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूरी की गई। परिवार के लोगों को एकत्र कर घर के मुखिया ने समझाया कि वह आज से यह मान लें कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरैयतों की समस्याओं को लेकर लगा शिविर
Next Article बीडीओ बरकट्ठा ने निजी नर्सिंग होम का किया निरीक्षण

Related Posts

Headlines

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026
Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.