Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुमला में 10 आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
Headlines

गुमला में 10 आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

October 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुमला। दुर्गा पूजा मेला देख लौट रही दो नाबालिग बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दस आरोपितों के खिलाफ गुरदरी थाना में भादवि की धारा 307, 509, 376 डीए, पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत एक मामला ( कांड संख्या 11/2021) दर्ज किया है।

सामूहिक दुष्कर्म को लेकर ग्रामीणों खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख व गिरफ्तारी के डर से एक आरोपित अजीत भगत पिता डेबला भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, गुरदरी पुलिस ने दो आरोपितों समीन असुर (22) पुत्र स्व. बाड़ी असुर ग्राम चापाकोना व प्रेम उरांव उर्फ प्रेम भगत (24) पुत्र सुखवा उरांव ग्राम नीचेलोदा दोनो थाना गुरदरी जिला गुमला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शेष सात आरोपित ग्रामीणों के डर व गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस संबंध में गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब ने अपने कार्यालय परिसर में सोमवार की संध्या एक प्रेस कांफ्रेंस में घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी आरोपितों को चिन्हित कर लिया गया है और सभी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को दोनों नाबालिग बहनें चचेरे भाई सुखमोन मुंडा के साथ जोभीपाट में दुर्गा पूजा मेला देखने गई थी । मेला देखने के बाद तीनों पैदल अपने गांव चौरापाट लौट रहे थे। रास्ते में तीन बाइक पर सवार दस युवक दोनों बहनों पर गंदा कमेंट करने लगे। जब भाई सुखमोन मुंडा ने विरोध किया तो उसे भी गाली देने लगे। थोड़ी दूर आगे जाने के बाद लोधापाट पतरा के पास सभी युवक वहां पहुंचे और सुखमोन मुंडा को कतारी व लात-मुक्का से मारने लगे। सुखमोन अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ।

इसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों को बलपूर्वक जंगल में ले गये। जहां सभी दस युवकों ने बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों बहने विरोध करते हुए चिल्लाने लगी। तब उनलोगों ने जान मारने की धमकी दिया। इसके बाद दोनों बहनों को घसीटते हुए बक्शी पतरा ले गये। वहां फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

इधर, सुखमोन अपने गांव से अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा तो उन्हें देख सारे आरोपित पीड़िता बहनों को छोड़कर भाग निकले। अनुसंधान के क्रम में दोनो बहनों का सदर अस्पताल गुमला में मेडिकल जांच कराया गया। साथ ही न्यायालय में दोनों ने दंप्रसं की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। एसपी वकारीब ने बताया कि आरोपितों में समीन असुर (22) ग्राम चापाकोना, प्रेम उरांव फर्फ प्रेम भगत (24) ग्राम नीचेलोधा, सतीश, सनी देओल, विवेक आनंद, संजय उरांव, अर्जुन भगत, धर्मचंद भगत, सोमेश्वर भगत, अजीत भगत, बलिस्टर भगत सभी ग्राम नीचेलोधा थाना गुरदरी व महेश ग्राम शिवराजपुर थाना घाघरा सभी जिला गुमला शामिल हैं। इनमें दो गिरफ्तार हो चुके हैं। एक ने आत्महत्या कर ली है ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ा हादसा: कुवैत की तेल रिफाइनरी में लगी आग, कई घायल
Next Article शिल्पा शेट्टी ने मुंडवाया आधा सिर, सोशल मीडिया पर वायरल लेकिन जमकर हुई ट्रोल; देखें तस्वीर

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026

राशिफल @ 30 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.