Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर घर रघुवर का नारा बन गया है मजाक : कांग्रेस
झारखंड

घर घर रघुवर का नारा बन गया है मजाक : कांग्रेस

September 12, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा का घर-घर रघुवर का नारा राज्य की आम जनता के बीच मजाक बन गया है। आम जनता इस नारे को गंभीरता से नहीं ले रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एम तौसीफ ने गुरूवार को कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने भी इस नारे से अपने आपको अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह नारा बारिश के पानी के बुलबुले की तरह है, जिसे राज्य की जनता भली-भांति समझ चुकी है।

तौसीफ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि पौने पांच वर्षों में किसी भी क्षेत्र में राज्य सरकार ने गंभीरता पूर्वक काम नहीं किया है। अलबत्ता राज्य सरकार के पैसे से सरकार और भाजपा का प्रचार प्रसार किया गया है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन है, इस पद की गरिमा का कभी भी ख्याल नहीं रखा है। आये दिन विपक्षी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि रघुवर दास सत्ता को अपने हाथों से जाते देख रहे हैं। तभी वह हताश होकर विपक्षी नेताओं के बारे में अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। तौसिफ ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों की संरक्षक बनी हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा के विधायक द्वारा पार्टी की नेत्री यौन शोषण की पीड़िता को राज्य सरकार ने आज तक इंसाफ नहीं दिलाया और जिन लोगों ने इस महिला के इंसाफ के लिए आवाज उठायी, उस व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला किया। वह व्यक्ति भाजपा के कतरास मंडल के पूर्व अध्यक्ष बताये जाते हैं। उन्होंने जिन लोगों पर हमले का आरोप लगाया वह सभी भाजपा विधायक के समर्थक बताए जाते हैं। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि जब भाजपा की सरकार में उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता को सरकार द्वारा कितना सुरक्षा मुहैया कराया गया होगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। जिन युवाओं के पास रोजगार था, उसको भी छीन लिया गया है। हाल के दिनों में फैक्ट्रियों और कंपनियों का बंद होना जीता जागता उदाहरण है।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविक्रम लैंडर से संपर्क साधने को नासा ने भेजा ‘हेलो’ मैसेज
Next Article नशे में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.