Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सभी दिव्यांग को पेंशन देगी सरकार: हेमन्त सोरेन
झारखंड

सभी दिव्यांग को पेंशन देगी सरकार: हेमन्त सोरेन

December 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। झारखण्ड के नौजवान  राज्य को मान-सम्मान के साथ आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। युवाओं को सरकार हर तरह से रोजगार और व्यापार में सहयोग करेगी। सरकार का संकल्प है। झारखण्ड की आने वाली पीढ़ी, कृषक, श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान हो। मेरा मानना है कि ग्रामीणों को सरकारी व्यवस्था के प्रति थोड़ी निराशा होती है। उस निराशा को मिटाने और विश्वास जगाने के उद्देश्य से सरकार आपके द्वार आई है। ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। आज सुदूर गांव तक पदाधिकारी पहुंच रहें हैं, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर हो सके। देश के अन्य राज्य अपनी परंपरा संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहें हैं। हमें भी तेजी से आगे चलना होगा, नहीं तो पीछे छूट जाएंगे। आप सभी से आग्रह है आगे आएं और योजनाओं का लाभ लें। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में आयोजित ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित मेगा ऋण, परिसंपत्ति, अनुदान और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा संक्रमण काल से झारखण्ड बाहर निकल रहा है। संक्रमण के दौरान राज्य को दिशा देने की कार्ययोजना बनी। इसका प्रतिफल है। सरकार आपके द्वार योजनाएं लेकर आई है, जहां चंद मिनटों में समस्या का समाधान हो रहा है। झारखण्ड वीरों की भूमि है। यहां के आदिवासी, मूलवासी, जल, जंगल और जमीन की रक्षा एवं लोगों के अधिकारों के लिए वीर सपूतों को खुद को कुर्बान कर दिया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके सपनों को पूरा करने के लिए सरकार जरूरतमंदों के दरवाजे तक पहुंच रही है।

स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना जल्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में जल्द स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी। जहां नौजवानों को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल होगी। स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता के।साथ परीक्षाओं में शामिल किया गया है। युवा अपनी भाषा से साथ आगे बढ़े सकते हैं। दो दिन पूर्व सरकार ने बैंक प्रबंधन से पूछा क्यों आदिवासी समुदाय को लोन नहीं मिलता है। बैंक प्रबंधन लीक से हटकर व्यवस्था करें ताकि आदिवासी समुदाय व्यापार समेत अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

दिव्यांग जनों की पहचान जल्द होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विडंबना है कि 20 वर्ष में दिव्यांग जनों की पहचान नहीं हो सकी। सरकार सभी दिव्यांग को पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है। ऐसे में सभी दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें पेंशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोरोना से मृत परिवार के मुखिया के आश्रितों को 50 हजार रुपये सहयोग राशि देने का कार्य सरकार कर रही है। ये कार्य सभी जिलों में किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री  सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल अंसारी, सिंहभूम सांसद  गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री  मधुकोड़ा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, विभिन्न विभागों प्रधान सचिव, सचिव, कोल्हान प्रमंडल के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पदाधिकारीगण, विभिन्न गांव और पंचायतों से आये ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंचल से जीएम भूमि वाले क्षेत्र के किसानों की आईडी पर रोक
Next Article मेकॉन के 1500 अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.