Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छत्तीसगढ़ से गुमला आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत
झारखंड

छत्तीसगढ़ से गुमला आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

February 15, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला, 15 फ़रवरी (स्वदेश टुडे)। रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोभी मोड़ पर सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले तीनों युवकों की पहचान कामिल गिद्ध(26) , संजय मिंज (28) और मनु स्वांसी (25) के रूप में की गई है। यह सभी लोग बकसपुर गांव के रहने वाले थे। पेशे से राजमिस्त्री का काम करते थे।

सोमवार देररात दस बजे तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर काम से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छत्तीसगढ़ से गुमला आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन युवकों के पीछे कुछ और मजदूर वापस आ रहे थे। उन्होंने इनकी बाइक को ट्रक के चक्के के नीचे पड़े हुए देखा। तीनों युवक इसमें फंसे हुए थे। इसके बाद इन्हें बाहर निकाला गया। पता चला कि युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही घटना की खबर गांव पहुंची। चौतरफा कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को तीनों का शव गांव पहुंचा। इससे गांव में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में लोग सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरने को तैयार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग इन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में चले गए हैं । ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक काफी गरीब परिवार के थे। तीनों अपने परिवार के इकलौता कमाऊ बेटे थे। तीनों की मौत के बाद ग्रामीण जिला प्रशासन से तीनों परिवारों की मदद की गुहार लगाते नजर आए।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ में पेट्रोल पंप में घुसी लॉरी, चार की मौत
Next Article Jac Exam: मध्यमा परीक्षा के लिए 17 से जमा होंगे परीक्षा फॉर्म; जानें पूरी डिटेल्स

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.