Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 01:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में 17 और 18 को होली की छुट्टी, जानें 19 को छुट्टी मिलेगी या नहीं
Headlines

झारखंड में 17 और 18 को होली की छुट्टी, जानें 19 को छुट्टी मिलेगी या नहीं

March 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। झारखंड के सरकारी कार्यालयों में 17 व 18 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। कार्मिक विभाग ने होली की सार्वजनिक अवकाश को लेकर कोई नया आदेश अब तक जारी नहीं किया है। इसलिए यह माना जा रहा है कि पहले से घोषित उक्त तिथि को ही सरकारी अवकाश रहेगा यानी इन दो दिनों तक राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और बैंक व केंद्रीय प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि होलिका दहन इस बार 17 मार्च को है लेकिन शास्त्रों के अनुसार होली इस बार 19 मार्च को है। इसको लेकर सरकारी कर्मी पशोपेश में है। क्योंकि, सरकारी कार्यालयों में कई ऐसे अधिकारी और कर्मचारी पड़ोसी राज्य बिहार से नाता रखते हैं और अक्सर वे अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं।

हालांकि, सचिवालय कर्मियों के लिए 19-20 मार्च को शनिवार और रविवार का अवकाश रहने की वजह से कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिला व प्रखंड के कर्मी इसे लेकर उधेड़बुन में हैं। कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार 19 मार्च को छुट्टी घोषित करने का अधिकार सरकार के पास है। अगर यह बात संज्ञान में आयी तो सीएम स्तर पर ही निर्णय लिया जा सकता है।

इधर, बैंक यूनियनों के संगठन ने झारखंड सरकार से 19 मार्च को एनआई एक्ट के तहत होली की छुट्टी देने की मांग की है। इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव को 11 मार्च को पत्र भी लिखा गया था। लेकिन सरकार की ओर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

 

बिहार-यूपी में मिली है तीन दिन छुट्टी

एनआईएक्ट के तहत बिहार व उत्तरप्रदेश में 17-18 मार्च को ही होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित था लेकिन बाद में यह बात सामने आयी कि होलिका दहन तो 17 को है पर होली 19 मार्च को पड़ेगा। ऐसे में वहां की सरकार ने 17 और 18 मार्च के साथ 19 मार्च को भी होली का छुट्टी दे दिया है यानी तीन अवकाश हो गया।

इसी आलोक में बैंकिंग फेडरेशन झारखंड व एसएलबीसी ने राज्य सरकार से 19 मार्च को भी होली अवकाश करने की मांग की थी लेकिन 16 मार्च को बैकिंग संगठनों को यह जानकारी दी गयी कि 19 की छुट्टी देने पर कोई विचार नहीं किया गया है। ऐसे में उस दिन कार्यालय व बैंक खुला रही रहेगा।

इधर, सरकार के फैसले से बैंककर्मियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि होली अगर 19 को है तो उस दिन कैसे कार्य किया जा सकेगा। सरकार को अविलंब अपने निर्णय को संशोधित करना चाहिए और होली के दिन अवकाश देना चाहिए।

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेट्रोल-डीजल के नए दाम आज हुए जारी, जानें कीमत
Next Article इस दिन रहेगी होली की सरकारी छुट्टी, झारखंड सरकार ने जारी किया आदेश

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.