Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 11:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सावधान झारखंड अगले 72 घंटे…
झारखंड

सावधान झारखंड अगले 72 घंटे…

July 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई से अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।

आज कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार 14 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे कुछ जगहों पर पेड़ गिरने या बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी।देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं बोकारो, धनबाद और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

15 जुलाई को भी रहेगा मौसम का यही मिजाज

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवा चलने की भी संभावना बनी रहेगी।रांची और खूंटी के आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कई हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा।

16 जुलाई को दक्षिणी जिलों पर रहेगा ज्यादा असर

16 जुलाई को भी मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। गुमला और सिमडेगा सहित दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम केंद्र ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। अगर बहुत जरूरी काम न हो तो खराब मौसम में घर के अंदर ही रहना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

पिछले 24 घंटे में बारिश कम, लेकिन गर्मी रही बरकरार

हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सबसे ज्यादा गर्मी जमशेदपुर में रही, जहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके अलावा बोकारो में 36.1 डिग्री, डालटनगंज में 35.2 डिग्री और सरायकेला में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

नामकुम रहा सबसे ठंडा

न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची का नामकुम सबसे ठंडा रहा। यहां 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। केवल लोहरदगा में 4 मिलीमीटर और नामकुम में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अगले तीन दिन बरतें खास सावधानी

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। जिन जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। किसान, मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग मौसम की जानकारी लेते रहें। अगर आसमान में तेज बादल गरजने लगें या बिजली चमकने लगे तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं। थोड़ी सी सावधानी आपको किसी बड़े हादसे से बचा सकती है।

इसे भी पढ़ें : पत्नी से कलह पर रात में हुई पंचायत, भोर में बेडशीट के फंदे से लटका मिला राहुल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी से कलह पर रात में हुई पंचायत, भोर में बेडशीट के फंदे से लटका मिला राहुल
Next Article नहीं रहे झारखंड के दिग्गज नेता मन्नान मल्लिक

Related Posts

झारखंड

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.