Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 08:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सड़क पर लाश, 4 घंटे थमा फोरलेन… अनगड़ा में एक्सीडेंट में युवक की मौ’त पर भड़के ग्रामीण
झारखंड

सड़क पर लाश, 4 घंटे थमा फोरलेन… अनगड़ा में एक्सीडेंट में युवक की मौ’त पर भड़के ग्रामीण

October 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फोरलेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi (Ansar Ansari) : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान जाने के बाद शनिवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। हादसे से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतक के शव को रांची-पुरुलिया फोरलेन पर रखकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ यह चक्का जाम करीब पौने बारह बजे तक चला। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण फरार वाहन की तत्काल जब्ती, ड्राइवर की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

शुक्रवार सुबह हुआ था दर्दनाक हादसा

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हुआ था। सिलवे पंचायत के उलातु निवासी 25 वर्षीय नारायण गोप और 24 वर्षीय कार्तिक महतो अपनी बाइक (जेएच 01 एफआर 8065) से बाहेया रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हेसल जटया ढीपा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अनगड़ा पुलिस ने तुरंत दोनों को टाटीसिलवे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नारायण को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी कार्तिक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

प्रशासन से सीधी बातचीत के बाद खुला रास्ता

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही नारायण का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इंसाफ की मांग को लेकर लोग शव के साथ हेसल मोड़ पहुंचे और फोरलेन जाम कर दिया। हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मनीष चंद्र लाल, अंचल अधिकारी राजू कमल और थाना प्रभारी गौतम रजवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जेएलकेएम नेता राम पोदो महतो, इब्राहिम अंसारी और मुखिया नूतन पाहन भी पहुंचे। अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से लंबी बातचीत की। प्रशासन की ओर से सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने और फरार वाहन को जल्द तलाशने का भरोसा दिया गया। इसके बाद सुबह 11:45 बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका।

इसे भी पढ़ें : डोरंडा में 146 साल पुरानी परंपरा जीवंत, मां दुर्गा को फायरिंग कर दी गयी सलामी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट ने पंडालों में टेका माथा, बिहार की समृद्धि की मांगी दुआ
Next Article जिसे फेंकते थे लोग, उसी थर्मोकोल ने चमकाई किस्मत… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026
झारखंड

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026
Headlines

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026

बिहार में 10वीं पास संस्कृत छात्रों के लिए खुलेगा प्लस टू का रास्ता, फर्जी संस्थानों पर भी नकेल

October 17, 2026

“खेत सुरक्षित, समृद्ध किसान, खुशहाल बिहार”… राष्ट्रीय विमर्श में बोले कृषि मंत्री विजय सिन्हा

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.