Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन
झारखंड

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

October 3, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, 03 अक्टूबर। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था। पर शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। उनको आइसीयू में रखा गया था। आइसीयू में ही उनकी मौत हुई। उनकी मौत शनिवार को लगभग अपराह्न 3.50 बजे हुई। बताया जा रहा है कि हुसैन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। डॉक्टर आज अंसारी को छुट्टी देने वाले थे। लेकिन अचानक हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि हाजी हुसैन अंसारी का जन्म दो मार्च 1948 में मधुपुर के पिपरा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम हाजी पैगाम अंसारी और माता का नाम सलमा बीबी है। इनकी चार संतान हैं, जिसमें तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। पहली बार अखंड बिहार में मधुपुर से 1995 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राज्य गठन के बाद 2000, 2009 एवं 2019 में चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे। अलग झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान इन्हें जेल की भी यात्रा करनी पड़ी थी। विज्ञान से स्नातक हाजी हुसैन अंसारी को साहित्य के क्षेत्र में अभिरूचि रही। राजनीति में इनके आदर्श झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रहे। अंसारी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। वहीं रघुवर दास ने अंसारी के निधन पर दुख जताया है। दास ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटीपीसी का एरिया कमांडर सहित तीन गिरफ्तार
Next Article चुलाई विधि से लेमन ऑयल निकालने की पद्धति को अपनाएगा झारखंड

Related Posts

Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.