Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 11:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुनी गाँव पहुँचे मनरेगा आयुक्त, मनरेगा योजना के क्रियान्वयन का किया अवलोकन
झारखंड

गुनी गाँव पहुँचे मनरेगा आयुक्त, मनरेगा योजना के क्रियान्वयन का किया अवलोकन

July 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूँटी । आज मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने कर्रा प्रखण्ड के गुनी ग्राम का दौरा किया।
गुनी गांव में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा सांस्कृतिक रूप से स्वागत किया गया।
मौके पर मनरेगा आयुक्त द्वारा ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि हमें योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। जिससे हर व्यक्ति स्वावलंबन और आत्मविश्वास को सिद्ध कर सके। साथ ही खूंटी जिला पूरे राज्य के लिए सही उदाहरण बन कर उभरेगा। साथ ही इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए ग्रामीणों का आत्मबल भी बढ़ाया। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि सखी मण्डल की प्रेरक दीदियों के माध्यम से हर व्यक्ति अपने स्तर से जागरूक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में हम सभी का उद्देश्य है कि इन योजनाओं को  सफल रूप प्रदान करने में हमें मिलकर कार्य करें।
गुनी ग्राम में दीनदयाल ग्राम स्वावलम्बन योजना के तहत जल संरक्षण की विभिन्न संरचनाओं का निर्माण यथा टीसीबी, मेढ़ बंदी, सोखता गड्ढा आदि का अवलोकन किया । साथ ही, लेमनग्रास की खेती की जानकारी ली। गुनी गांव की आबादी कुल 75 परिवार है, सभी परिवारों को मनरेगा की योजना से जोड़ा जा चुका है। गरीबी, नशे की लत से निजात दिलाने में प्रेरक दीदीयों की मदद से लोगों को ग्राम सभा मजबूत किया गया। साथ ही गांव 90 प्रतिशत नशामुक्त बन चुका है।
इस दौरान सखी मण्डल की दीदियों व महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। दीदियों द्वारा बताया गया कि अब लोग साफ-सफाई और स्वच्छता के लिए गंभीर दृष्टिकोण अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा मे योजनाओं के विषय मे व इससे जुड़े लाभ से व्यापक रूप से ग्रामीणों को अवगत कराया जा चुका है।
इसी कड़ी में मनरेगा आयुक्त ने खूंटी प्रखण्ड के गुटजोरा गाँव में दीदी बगिया योजना के तहत सखी मण्डल द्वारा विकसित नर्सरी का अवलोकन किया। मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कर्रा सहित प्रखण्ड स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराबबंदी को लेकर JSLPS की महिलाओं ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन
Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के 6 पदाधिकारियों का हुआ तबादला, जानिये कौन कहां गये?

Related Posts

झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026

चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर मचाया आतंक, RPF ने निकाल दी हेकड़ी

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.