WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। बड़कागांव हाई स्कूल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रखंड के चौपदार बलिया पंचायत निवासी बड़कागांव हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य मोहम्मद हुसैन (70 वर्षीय) का रांची हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया।
मोहम्मद हुसैन ने बड़कागांव प्रखंड में सर्व प्रथम शिक्षा का अलख जगाने का काम किया था। इनके निधन से बड़कागांव के शिक्षाविदों में मातम सा माहौल है। हुसैन के निधन पर विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, इंलाकाई सदर हाजी तबस्सुम, वाहिद हुसैन, विशेश्वर नाथ चौबे, मनोज गुप्ता, बाबर हुसैन, अली रजा, शमशेर अंसारी, अख्तर हुसैन, राज किशोर प्रसाद, संजय खंडेलवाल, रामधनी विश्वकर्मा, पवन खंडेलवाल, दिनेश प्रसाद, हाजी शाहिद, मोहम्मद फारुख, अख्तर, मोकितउल्लाह समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

