Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर सामुदायिक भवन उड़ाया
झारखंड

नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर सामुदायिक भवन उड़ाया

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खूंटी। सायको थाना क्षेत्र के एटकेडीह में सोमवार की देर रात नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर नवनिर्मित सामुदायिक भवन सह प्रशिक्षण केंद्र को उड़ा दिया। बम के धमाके से सामुदायिक भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। सामुदायिक भवन के दरवाजे, खिड़कियां, दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि भवन पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रात सभी ग्रामीण गांव के अखाड़ा में मागे पर्व का उत्सव मना रहे थे। उसी दौरान लगभग एक बजे सामुदायिक भवन में विस्फोट की आवाज सुनायी दी। आवाज सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गये और अपने-.अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मी गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दो डायनामाइट लगाकर भवन को उड़ाने की कोशिश की गई है। अधिक क्षमता की डायनामाइट नहीं होने के कारण भवन ध्वस्त नहीं हो सका। पुलिस फिलहाल इसे नक्सली घटना मानने से इंकार कर रही है। एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने कहा कि इस घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम नहीं दिया गया है। किसने और क्यों घटना को अंजाम दिया, इस संबंध में जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का पोस्टर जारी
Next Article नकली पुलिस बन अपराधियों ने लूटी प्याज, बरामद

Related Posts

Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.