Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का पोस्टर जारी
Headlines

मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का पोस्टर जारी

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्माताओं ने फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ 18 सितंबर, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशू शर्मा प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ‘हसीन दिलरुबा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर और तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फोटो को शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में नजर आएंगे। मर्डर मिस्ट्री इस फिल्म को विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह फिल्म आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित है और इसको इरोस इंटरनेशनल प्रस्तुति करेगा। फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ 18 सितंबर, 2020 को रिलीज होगी।’

तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया। तापसी ने ट्वीट किया-‘#हसीनदिलरुबा मिले तो दिल जवाँ निसार हो गया, शिकारी खुद यहाँ, शिकार हो गया। मैं शायद बुरी हूं, लेकिन मैं यहां पर पूरी तरह अच्छी हूं. हसीन दिलरुबा की दुनिया में कदम रखने के लिए। 18 सितंबर, 2020 को सिनेमाघरों में मिलने के लिए आप लोग का इंतजार नहीं कर सकती!’

निर्देशक विनिल मैथ्यू ने ट्वीट किया-‘फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के बाद अब ‘हसीन दिलरुबा’। टीम कनिका ढिल्लन, आनंद एल राय के साथ उत्साहित हूं, इस फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।’

फिल्म के पोस्टर में एक महिला साड़ी पहने खड़ी दिख रही है और उसके पैरों के पास एक चाकू और खून फैला हुआ है। वहीं एक किताब भी दिखाई दे रही है जिसके कवर पेज पर वहशी लिखा हुआ है। ‘हसीन दिलरुबा’ एक रोमांटिक थ्रिलर है और फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। संगीतकार अमित त्रिवेदी फिल्म के लिए संगीत देंगे। फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के रिलीज के छह साल बाद यह विनिल मैथ्यू की दूसरी निर्देशित फिल्म होगी। ‘मनमर्जियां’ और ‘जजमेंटल है क्या’ की लेखिका कनिका ढिल्लन ने फिल्म पटकथा लिखी है।
तापसी पन्नू अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म ‘थप्पड़’ में नजर आने वाली है। हाल में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था। फिल्म ‘थप्पड़’ 06 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। वहीं विक्रांत मैसी मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘गली बॉय’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर
Next Article नक्सलियों ने विस्फोटक लगाकर सामुदायिक भवन उड़ाया

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.