Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोहरदगा के भी नौ मजदूर उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में लापता
झारखंड

लोहरदगा के भी नौ मजदूर उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में लापता

February 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लोहरदगा। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हुई तबाही से लोहरदगा जिले के नौ लोग लापता है। लापता लोगों के परिजनों का बुरा हाल है। बताया जाता है कि एनपीटीसी पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे किस्को प्रखण्ड के बेठहठ पंचायत के महुरांग टोली, डॉड़ी टोली और चोरटांगी के नौ लोगों लापता हैं । ग्लेशियर टूटने के बाद प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों का फोन स्विच ऑफ आने के बाद परिवार वालों की ओर से प्रशासन से अपने लोगों का खोजबीन कर परिवार को सौंपने की गुहार लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बेठहठ गांव के ज्योतिष बाखला, मंजनू बाखला, उर्बनुष बाखला, सुनील बाखला, नेमहस बाखला, रवींद्र उरांव, दीपक कुजूर,विक्की भगत और प्रेम उरांव 23 जनवरी को पॉवर प्रोजेक्ट में काम करने के लिए उत्तराखंड गए थे। इनलोगो को विक्की भगत द्वारा काम करने के लिए ले जाया गया था। विक्की भगत पूर्व में ही कुछ दिनों काम करने के बाद अच्छी कमाई की बात कहते हुए आठ लोगों को 23 जनवरी को उत्तराखंड ले गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण लोग दूसरे राज्यों में पलायन किये थे, जो  तबाही के बाद से लापता हैं ।
परिवारवालों को मीडिया के माध्यम से ग्लेशियर टूटने की बात की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार वालों द्वारा काम करने गए अपने परिवार के पास फोन पर संपर्क साधने की प्रयास की जा रही है। लेकिन फोन नहीं लगने से परिवार के लोग सदमे में है। वहीं लोग अपने से बिछड़ने की दुख में कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।  प्रशासन की ओर से लोगों को काम नहीं दिए जाने और कम मजदूरी दर पर काम देने का आरोप परिवार की ओर से लगाया जा रहा है । परिवार के स्वस्थ सदस्यों का कहना है कि लोगों को गांव में काम नहीं मिलने के कारण बाहर पलायन करना पड़ता है।  लापता लोगों के परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह नौ से दस  बजे तक उत्तराखंड में काम करने गये अपने लोगों से उनकी बात हुई थी। इसके  बाद न्यूज़ चैनल के माध्यम से खबर मिलने के बाद फोन लगाने पर लोगों को मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठी जेपीएससी मामले में अब जेपीएससी रखेगा अपना पक्ष, प्रार्थियों और राज्य सरकार की ओर से बहस पूरी
Next Article डीजीपी ने रांची एसएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.