Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 31 August, 2026 • 07:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “खेती में पानी की कमी बर्दाश्त नहीं”, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
झारखंड

“खेती में पानी की कमी बर्दाश्त नहीं”, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

May 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में खेती-किसानी के लिए पानी की कमी किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग की सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को सीधा फायदा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने से खेती बेहतर होगी, किसानों की आमदनी बढ़ेगी और गांवों से पलायन भी कम होगा।

सोमवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की विभिन्न सिंचाई योजनाओं, मेगा लिफ्ट परियोजनाओं, पाइपलाइन योजनाओं और बांधों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का काम सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर गांव और खेत तक दिखना चाहिए।

“खेतों तक पानी पहुंचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता”

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड कृषि प्रधान राज्य है और यहां बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। ऐसे में सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अगर खेतों तक समय पर पानी पहुंचेगा तो फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में पानी की समस्या ज्यादा है वहां विशेष ध्यान दिया जाए और योजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए।

पाइपलाइन योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन ने पाइपलाइन आधारित सिंचाई योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को काम की रफ्तार बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि पाइपलाइन योजनाओं से सिर्फ सिंचाई ही नहीं, बल्कि पेयजल की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलेगी। इसलिए इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

“राज्य का पानी राज्य के काम आए”

बैठक में नदी जल संरक्षण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि झारखंड की नदियों का पानी राज्य के भीतर ही संरक्षित किया जाना चाहिए और उसका इस्तेमाल किसानों के हित में होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं, जिनसे नदी के पानी को छोटे जलाशयों तक पहुंचाकर सिंचाई में इस्तेमाल किया जा सके। मुख्यमंत्री ने पॉली तालाबों में पानी उपलब्ध कराने और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

कई बड़ी परियोजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना समेत कई बड़ी सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने चांडिल बांध, खरकई बराज, ईंचा बांध, सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई योजना, सिकटिया योजना, मसलिया-रानीश्वर योजना, पीरटांड़ मेगा लिफ्ट योजना, पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना, भीमखंडा माइक्रो लिफ्ट योजना, भैरवा जलाशय, कोनार सिंचाई परियोजना, पुनासी जलाशय और गुमानी बराज योजना की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा भविष्य की योजनाओं जैसे अमानत बराज योजना, गांडेय मेगा लिफ्ट योजना, चाराडीह-उलीहातू योजना और पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट योजना पर भी चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत में जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। बैठक में जल संसाधन मंत्री हफिजुल हसन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत का अफसरों को अल्टीमेटम : राजस्व बढ़ाएं और तय समय में पूरा करें टारगेट
Next Article अब डिजिटल दुनिया में गूंजेगी आदिवासी पहचान, सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ऐप

Related Posts

Headlines

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026
Headlines

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026
Headlines

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10 साल पहले घूस लेते धराए थे BSO, अब रिटायरमेंट के बाद मिली 5 साल की जेल

August 31, 2026

रिटायरमेंट के दिन ही मिला पूरा हक, डीसी ने सम्मान के साथ दी विदाई

August 31, 2026

रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

August 31, 2026

सारंडा के नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला लापता, लौट रहे थे अंतिम संस्कार से

August 31, 2026

राशिफल @ 31 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.