Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डबल इंजन की सरकार के चलते लोगों को मिल रहा दोहरा लाभ: नड्डा
झारखंड

डबल इंजन की सरकार के चलते लोगों को मिल रहा दोहरा लाभ: नड्डा

August 31, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मेदिनीनगगर। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखण्ड में विकास को देख कर सरकार की नीति व नियत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के फेफड़े संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस दिशा में आज एक क्रांतिकारी परिवर्तन हुये हैं। महिलाओं को खाना बनाते समय धुआं से निजात मिली है। अब वे धुआंरहित गैस सिलेंडर से खाना बना रही हैं। नड्डा शनिवार को पुलिस लाइन स्टेडियम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत उज्ज्वला दीदी उन्मुखीकरण के लिये प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस राज्य में डबल इंजन की सरकार के चलते लोगों को योजनाओं का दोहरा लाभ मिल रहा है। नड्डा ने कहा कि पलामू में 47 वर्षों से मंडल डैम का कार्य रुका पड़ा था। प्रधानमंत्री ने उसे पुनः शिलान्यास कर उसका मार्ग प्रशस्त किया। मंडल डैम का कार्य बहुत तेज़ी से चल रहा है। पलामू व गढ़वा ज़िले में दो बिजली ग्रिड की स्थापना के लिए भी मार्गप्रशस्त हो चुका है। वहीं दूसरी ओर यहां के किसानों को डबल इंजन की सरकार से बहुत लाभ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री जनजातीय मामले विभाग अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे देश में उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुआं से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिये केंद्र सरकार गैस सिलेंडर दे रही है।
पलामू, गढ़वा व लातेहार जिले में अब नहीं रहेगा सुखाड़: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सुखाड़ को देखते हुए झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों रूपये सिंचाई योजना के लिए स्वीकृत किया है। पलामू, गढ़वा व लातेहार ज़िले में अब सुखाड़ जैसी कोई समस्या नहीं रहेगी। साथ ही यहां पर पानी की समस्या हमेशा के लिये दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को पूरी तरह से अमलीजामा पहनाने के साथ नारी शक्तीकरण के लिये हर पंचायत से दो-दो उज्ज्वला दीदी का चयन किया गया है, जो महिलाएं उज्ज्वला से वंचित रह गई हैं, उन्हें सितंबर तक उपलब्ध कराया जायेगा। उज्ज्वल से जुड़ी महिलाओं को इस राज्य की ओर से दूसरा गैस रिफिल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया झारखण्ड का सपना तभी साकार होगा, जब सभी महिलाओं का चतुर्दिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की गोद में पल रही गरीबी को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का संकल्प उनकी सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि डेयरी फार्म बनाओ सरकार उसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। 2022 तक झारखंड के सभी किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय नीति बन चुकी है। इसमें यहां के निवासियों को ही नौकरी मिलेगी।

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बीड़ी राम, विधायक आलोक चौरसिया, सत्येन्द्र तिवारी, राधाकृष्ण किशोर और भानू प्रताप शाही मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअसम : एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से ज्यादा लोगों का नाम सूची से बाहर
Next Article ग्लोबल मंदी का असर भारत पर नहीं पड़ेगा : कश्मीरीलाल

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.