Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 04:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»पारा टीचर से विस्फोटक माफिया बने दिलीप को ढूंढ रही पुलिस
Headlines

पारा टीचर से विस्फोटक माफिया बने दिलीप को ढूंढ रही पुलिस

August 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पाकुड़। भ्रष्ट प्रशासनिक तंत्र व राजनीतिक संरक्षण पाकर कभी पारा टीचर की नौकरी करने वाला दिलीप कुमार साहा विस्फोटक माफिया बन गया। साहिबगंज जिले के बरहड़वा का दिलीप अवैध विस्फोटकों की आपूर्ति साहिबगंज व पाकुड़ जिले में करता था। साथ ही वह इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर उत्खनन भी करता था। इस अवैध धंधे के जरिए उसने करोड़ों की कमाई की। आज वह बरहड़वा टाइल्स और मोटर साइकिल शो रूम का भी संचालक है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिले के हिरणपुर थाने में अवैध विस्फोटक के अलावा अवैध तरीके से पत्थर उत्खनन करने व सरकारी राजस्व को क्षति पहुँचाने के आरोप के तहत थाना कांड संख्या- 61/21 तथा 62/21में उसे नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस उसे ढूंढ रही है और वह छिपता फिर रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार साहा साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के ढाठापाड़ा में बतौर पारा शिक्षक नौकरी करता था। उसी दौरान वह पश्चिम बंगाल के वीरभूम के अवैध विस्फोटक कारोबारियों के सम्पर्क में आया। पैसे कमाने की भूख के चलते उसने पारा शिक्षक की नौकरी छोड़ दी। फिर साहिबगंज एवं पाकुड़ जिले में अवैध विस्फोटक आपूर्ति का कारोबार शुरू किया। उसके इस सिंडिकेट में और भी कई लोगों के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। उसकी भी जांच की जा रही है।

चर्चा यह भी है कि साहिबगंज एवं पाकुड़ जिले के कुछ पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का उन्हें खुला संरक्षण प्राप्त था। संभवतः यही वजह है कि महज कुछ ही वर्षों के अंदर कभी मामूली सा पारा टीचर दिलीप करोड़पति बन बैठा। फिलवक्त अवैध विस्फोटक एवं अवैध पत्थर उत्खनन कर करोड़ों की कमाई करने वाला दिलीप पुलिस की नजरों से छुपता फिर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी हिरणपुर थाना में अवैध विस्फोटक के सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सवाल उठता है कि आज नहीं तो कल उसकी गिरफ्तारी निश्चित तौर पर होगी लेकिन उसके संरक्षकों के खिलाफ भी कभी कोई कार्रवाई होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियों
Next Article पारा शिक्षकों के सेवा शर्त नियमावली बनने से प्रखण्ड पारा शिक्षकों में खुशी

Related Posts

झारखंड

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.