Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 10:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ALERT : कोकर से हिनू बरियातू तक आज गुल रहेगी बिजली… जानें क्यों
अन्य खबरें

ALERT : कोकर से हिनू बरियातू तक आज गुल रहेगी बिजली… जानें क्यों

March 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : रांची के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बताया गया है कि यह कटौती रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत चल रहे काम के कारण की जा रही है। विभाग का कहना है कि काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करें और कटौती के समय जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

बरियातू फीडर में 11 बजे से 4 बजे तक बिजली बंद

कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन अंतर्गत पानी टंकी पावर हाउस से जुड़े बरियातू फीडर में नया पोल लगाने का काम किया जाएगा। इस वजह से अरविंद मार्ग और मैथन विवाह भवन के आसपास सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

मोरहाबादी और आसपास के इलाके भी रहेंगे प्रभावित

पानी टंकी, मोरहाबादी पावर हाउस से जुड़े न्यू मोरहाबादी, बड़गाईं, मोरहाबादी और बरियातू फीडर क्षेत्र में भी बिजली कटौती की जाएगी। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान दुर्गावती चौक, चिरौंजी पावर हाउस के आसपास, सुयोग अस्पताल, मुक्ति धाम, राजकीय उर्दू विद्यालय, पाहनटोली, महावीर कॉलोनी, प्रगतिशील कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, गंगा अस्पताल, भरम टोली और दुर्गा पहाड़ जैसे इलाकों में लोगों को परेशानी हो सकती है। बिजली विभाग ने बताया कि इस इलाके में ट्रांसफार्मर बंद रखकर एलटी लाइन को कवर केबल में बदला जाएगा, ताकि भविष्य में बिजली सप्लाई ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सके।

कोकर अवर प्रमंडल के कई इलाकों में भी कटौती

कोकर अवर प्रमंडल के तहत भी कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के पास, चुटिया, अयोध्यापुरी रोड नंबर 4, साई कॉलोनी, विराट नगर, लोवाडीह, नामकुम, हैदर अली रोड और आसपास के इलाके शामिल हैं।

हिनू एयरपोर्ट रोड में दो घंटे बिजली नहीं

डोरंडा अवर प्रमंडल क्षेत्र के हिनू एयरपोर्ट रोड में तार बदलने और पोल लगाने का काम किया जाएगा। इस कारण यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे आसपास के इलाकों में भी असर पड़ेगा।

काम पूरा होते ही सप्लाई होगी बहाल

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी जगहों पर तय समय के अंदर काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है। काम खत्म होते ही बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है।

लोगों से अपील

बिजली विभाग ने कहा है कि कटौती के दौरान लोग इन्वर्टर और जरूरी उपकरणों की तैयारी पहले से कर लें और किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें : ‘बिना मैनेज किए काम करोगे, खोपड़ी खोल देंगे’… पतरातू में फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 30 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article स्कूल के पास लाश मिलने से सनसनी, जमीन पर घसीटने के निशान

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.