Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 15 May, 2026 • 08:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी के 64 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें
झारखंड

राजधानी के 64 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें

May 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निषेधाज्ञा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में 17 मई 2026 को होने वाली JPSC यानी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में हो, इसके लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह परीक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की ओर से आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू करने का फैसला लिया है। इसको लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से विस्तृत जानकारी जारी की गई है।

परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

रांची के सदर SDM कुमार रजत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी। यह आदेश 17 मई को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक रहेगी। हालांकि सरकारी ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी तथा शवयात्रा को इससे छूट दी गई है। इसके अलावा किसी भी तरह के लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

हथियार लेकर चलने पर रोक

SDM कुमार रजत ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी तरह का हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम या बारूद जैसे हथियारों पर पूरी तरह रोक रहेगी। सिर्फ आधुनिक हथियार ही नहीं, बल्कि लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला या दूसरे पारंपरिक हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही किसी भी तरह की सभा, बैठक, धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी।

असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर

जिला प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक कर रहे हैं।

रांची में बनाए गए 64 परीक्षा केंद्र

रांची जिले में परीक्षा के लिए कुल 64 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कई बड़े स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। प्रमुख केंद्रों में डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर, योगदा सत्संग विद्यालय धुर्वा, डॉन बॉस्को स्कूल हटिया, सेंट जोसेफ स्कूल कांके, सेंट जेवियर्स कॉलेज इंटरमीडिएट सेक्शन, संत एन्स इंटर कॉलेज, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, निर्मला कॉलेज और साईं नाथ यूनिवर्सिटी ओरमांझी शामिल हैं।

अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों और आम लोगों से भी सहयोग मांगा गया है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। रांची सदर एसडीएम रजत कुमार ने कहा कि जेपीएससी बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद, किस केस में… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleLPG और पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी खत्म, PM मोदी ने कर ली बड़ी डील
Next Article CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

Related Posts

Headlines

दो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 15, 2026
Headlines

CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

May 15, 2026
Headlines

LPG और पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी खत्म, PM मोदी ने कर ली बड़ी डील

May 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दो IPS समेत कई DSP इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 15, 2026

CM हेमंत से प्रमोशन के बाद अफसरों ने की मुलाकात, मिला मार्गदर्शन

May 15, 2026

राजधानी के 64 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें

May 15, 2026

LPG और पेट्रोल-डीजल की किल्लत जल्द होगी खत्म, PM मोदी ने कर ली बड़ी डील

May 15, 2026

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और लखन साव को उम्रकैद, किस केस में… जानें

May 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.