Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 11:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विद्यार्थियों को सही दिशा देने वाला संगठन है एबीवीपी : सुनील आंबेकर
रांची

विद्यार्थियों को सही दिशा देने वाला संगठन है एबीवीपी : सुनील आंबेकर

May 14, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा देने का काम करने वाला संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। समाज की मजबूती के दो आधार – इतिहास, चरित्र संपन्न लोग की एकता। मंत्रीमंडल का काम राजा की निरंकुशता को रोकना है। आंबेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत कार्यालय यशवंत स्मृति के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश में असामाजिक तत्व देश की नींव को गिराने की कोशिश में हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को नींव के रुप मे समर्पण देने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल देखकर आनंद की अनुभूति हो रही है। आज नई पीढी के लिए मार्गदर्शन मिल रहा है। अभाविप की नींव मजबूत है , इसका परिणाम यह है कि यह चहुंमुखी विकास के साथ निरंतर आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए राम मंदिर बनाने में देरी हो रही है। उसकी नींव ऐसी बनायी जा रही हैए जो हजारों साल तक रहे।

उन्होंने कहा कि अब अभाविप का लक्ष्य छात्र गतिविधि के साथ साथ देश की धर्म,संस्कृति, परंपरा को बचाने का भी है। देश की अखंडता को बचाने की जरूरत है। देश यह चाहता है कि एक पीढी बने जो देशहित को सोचे, जिसके लिए विद्यार्थी परिषद सतत प्रयत्नशील है।

मौके पर विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री के एन रघुनंदन ने कहा कि जब कोई शुभ कार्य होता है, तो प्रकृति भी सहयोग करती है । स्नेह,बंधुत्व का भाव जगाने का कार्य हमें करने की जरुरत है। अभाविप से जीवन जीने की दृष्टि मिलती है। देश के युवाओं में देशभक्ति का भाव जगाने का काम अभाविप का मुख्य कार्य है।

इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कोरोना समय के अभाविप की उपलब्धियों और कार्यो का वर्णन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी । उन्होंने कार्यकर्ताओं को नई योजनाओं के साथ कार्य करने का मूलमंत्र दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन ने कहा कि यह संगठन गतिशील है, क्योंकि यहां परिवार भावना आधारशिला का काम करती है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अभाविप के कार्यकर्ता जरुर सफल होंगे।

विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने अपने समय के कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और परिश्रम के बारे बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्तमान समय में अनेक प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर गतिशील है।

विषय प्रवेश प्रदेश अध्यक्ष प्रो. ओपी सिन्हा, धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत और राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार के द्वारा वंदे मातरम् गीत के द्वारा कार्यक्रम समाप्त हुआ।

मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, निखिल रंजन, याज्ञवल्क्य शुक्ल, नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी , सांसद निशिकांत दूबे, सुदर्शन भगत, विधायक अनंत ओझा, विधायक बिरंची नारायण , अमर बाउरी , राज सिन्हा जी, प्रो. श्रवण सिंह , प्रो. पंकज कुमार आदि सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजल्द पूरा होगा लखनऊ रिंग रोड का निर्माण कार्य : राजनाथ सिंह
Next Article लातेहार में माओवादियों ने मचाया उत्पात, आठ वाहनों को जलाया

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.