Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 10:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DC ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी से संबंधित दिये निर्देश
Headlines

DC ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी से संबंधित दिये निर्देश

August 5, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

RANCHI. मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज शनिवार को उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, पुलिस अधीक्षक यातायात सह ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, रांची श्री एच.बी. जमां, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), अपर समाहर्त्ता रांची, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची सहित अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी और सफल संचलान को लेकर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Advertisement

मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 को आगन्तुकों के लिए मैदान के दायीं और बायीं ओर वाटरप्रूफ पण्डाल/गैलरी/कुर्सी की व्यवस्था, मैदान समतलीकरण एवं बैरिकेटिंग, स्टेज एवं साउंड बॉक्स के लिए टॉवर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निदेश दिये।

जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, आयोजन स्थल के मुख्य मंच एवं आमंत्रित अतिथिगणों के बैठने की व्यवस्था आदि से संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची को विद्युत व्यवस्था एवं साउण्ड प्रूफ जेनरेटर की व्यवस्था को लेकर अंतिम रुप से तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम स्थल में पेयजल आपूर्ति, वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था, परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले कैडेटों के लिए मोरहाबादी मैदान में अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग वितरण प्रमण्डल गोंदा को उपायुक्त ने दिया। मोरहाबादी की ओर जानेवाली सड़कों की मरम्मती एवं साफ सफाई, चिकित्सा मेडिकल कैंप और अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त द्वारा पूरी तैयारी करने का निदेश दिया गया।

मोहरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ससमय तैयारी पूरी करने के निदेश दिये।

साथ ही बैठक के दौरान विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव -2023″ के आयोजन को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुखिया की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल संयोजिका ने खाया जहरीला पदार्थ
Next Article TATA STEEL में जूनियर इंजीनियर पद के लिए निकाली है नियुक्ति, कैसे करें आवेदन..

Related Posts

Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.