Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डॉक्टर से रंगदारी मांगनेवाले चार अपराधी गिरफ्तार
रांची

डॉक्टर से रंगदारी मांगनेवाले चार अपराधी गिरफ्तार

November 21, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। कांके थाना क्षेत्र के जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मालिक सह आईएमए सचिव डॉक्टर शंभू प्रसाद से रंगदारी मांगने के मामले में रांची पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में इस्तियाक आलम उर्फ इस्तियाक अंसारी, जुनेद आलम, मुस्ताक अंसारी उर्फ प्रदीप पासवान और शेख अफजल शामिल हैं। इनके पास से 7 मोबाइल और 9 सिमकार्ड, एक बोलेरो वाहन, पीएलएफआइ जनित क्रांतिकारी दस्ता भगत जी लिखा द्वारा सादा पर्चा, दो एटीएम कार्ड और एक छोटी डायरी भी बरामद की गयी है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 17 नवंबर को कांके थाना क्षेत्र के जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मालिक डॉक्टर शंभू प्रसाद से 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी थी। चारों अपराधियों ने डॉक्टर शंभू प्रसाद के मोबाइल पर पीएलएफआइ के नाम से पोस्टर और मैसेज के माध्यम से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी करीब 20 लाख रुपये की मांगी गयी थी। इस मामले में कांके थाना में एक मामला भी दर्ज कराया गया था। एसएसपी ने बताया है कि चारों अपराधियों ने मोबाइल नंबर 7019148258 के द्वारा डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इसी मोबाइल नंबर से एक कपड़ा व्यवसाई मोहम्मद इनायतुल्लाह उर्फ बबलू से भी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। इस संबंध में पूर्व में कांके थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था। एसएससी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके दिशा निर्देश के तहत ग्रामीण एसपी नौशाद आलम व पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधियों को गुमला और रांची से गिरफ्तार किया। साथ ही कांड में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, कार्ड और अन्य सामानों की बरामदगी की गयी। मामले में गिरफ्तार आरोपित पूर्व में भी जसपुर (छत्तीसगढ़) एवं गुमला (झारखंड) से लूट ,अपहरण रंगदारी जैसे अनेक मामलों में जेल जा चुके हैं। छापेमारी टीम में कांके थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह रिशु कुमार सिन्हा शेखर कुमार सिंह शाह फैसल प्रवीण तिवारी अविनाश शुक्ला कृष्णा राम और एसएसपी क्यूआरटी टीम शामिल थे।
पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने किया था इंकार
गत 19 नवम्बर को आईएमए सचिव डॉक्टर शंभू सिंह से पीएलएफआई के नाम पर 20 लाख की लेवी मांगे जाने का पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने खंडन किया था। इसे लेकर दिनेश गोप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया था। दिनेश गोप ने कहा था कि शंभू प्रसाद सिंह को संगठन के द्वारा लेवी नहीं मांगा गया है। संगठन में भगत नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। कोई चोर गिरोह होगा संगठन ऐसा घिनौना काम नहीं करता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुबई के राजकुमारी की बॉडीगार्ड से थे संबंध, चुप रहने को दिए 12 करोड़
Next Article दो नाबालिगों ने तीन साल की मासूम से किया गैंगरेप

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.