Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 11:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड़: दो सप्ताह के अंदर दी गई 6 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज
रांची

झारखंड़: दो सप्ताह के अंदर दी गई 6 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज

June 9, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान को लगातार गति दी जा रही है। एनएचएम झारखण्ड के पास उपलब्ध टीके के आंकड़ों के अनुसार 26 मई तक झारखण्ड में वैक्सीन कवरेज 40,12,142 था, जो आठ जून की सुबह तक 46,07,189 डोज के कवरेज तक पहुंच गया । पूरे झारखंड में दो सप्ताह के दौरान लगभग 6 लाख वैक्सीन की नई खुराक दी गई। 26 मई तक राज्य सरकार के पास कुल टीका की उपलब्धता 42,07,128 डोज की थी, इसमें से 40,12,142 डोज दिया जा चुका था। वहीं आठ जून तक कुल टीका डोज की उपलब्धता 46,76,990 थी, इसमें से 46,07,189 डोज दिया गया था।

जागरूकता अभियान से टीकाकरण को गति

Advertisement Advertisement

राज्य सरकार ने मई माह में लोगों को वैक्सीन की आवश्यकता, कोविड उपयुक्त व्यवहार और अन्य प्रासंगिक जानकारी के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया। जेएसएलपीएस के तहत सखी मंडल की 23 लाख से अधिक महिलाओं को राज्य भर में जन जागरूकता अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया। संचार माध्यमों से भी टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया गया।

टीकाकरण को महाअभियान का रूप दिया गया

राज्य के कई दुर्गम इलाकों में टीकाकरण के लिए चारपहिया वाहन से पहुंचना मुश्किल था। सरकार ऐसे क्षेत्रों में निवास करने वालों को भी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस भावना के साथ कई जिलों ने ऑन स्पॉट पंजीकरण सुविधा के साथ बाइक टीकाकरण अभियान अपनाया है। इससे ग्रामीण आबादी के बीच जागरूकता पैदा करने और एक बड़ी आबादी को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद मिली। राज्य के दूर-दराज के हिस्सों में टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल टीकाकरण वैन भी चलाया जा रहा है।

वैक्सीन की क्षति में कमी दर्ज की गई

टीकाकरण अभियान को और गति देकर वैक्सीन की क्षति को कम किया जा रहा है। राज्य सरकार वैक्सीन सेंटर में यह सुनिश्चित कर रही है कि वैक्सीन की क्षति ना हो। 26 मई तक राज्य में वैक्सीन की क्षति 4.5 प्रतिशत के करीब थी, जो घटकर 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गई है । टीकाकरण अभियान की घोषणा के दिन से ही राज्यवासियों के लिए टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अथक प्रयास राज्य सरकार कर रही है। वैक्सीन अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराबी बेटे ने अपने ही माँ- बाप की टाँगी से काटकर की हत्या
Next Article गरीब के मदद मे फिर आगे आया आदर्श युवा संगठन।

Related Posts

Headlines

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.