Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 09:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेपीएससी ने सातवीं से दसवीं मुख्य परीक्षा परिणाम किया जारी, 802 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार
रांची

जेपीएससी ने सातवीं से दसवीं मुख्य परीक्षा परिणाम किया जारी, 802 उम्मीदवार देंगे साक्षात्कार

April 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं से दसवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में कुल 802 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही साक्षात्कार के तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च तक ली गई थी। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आठ मई से 15 मई तक सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। वही साक्षात्कार नौ मई से 16 मई तक सुबह 9:30 बजे से आयोग कार्यालय में ली जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार अपना कॉल लेटर 2 मई से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि अगर किसी का कॉल लेटर डाउनलोड नहीं हो पाता है तो वे आयोग के पूछताछ काउंटर पर आठ मई से पहले अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ देकर प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग ने यह भी कहा है कि टाइपिंग की वजह से रिजल्ट में किसी तरह की त्रुटि रह जाती है तो परीक्षाफल में संशोधन हो सकता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन उम्मीदवारों को विज्ञापन में योग्यता संबंधी ओरिजिनल प्रमाण पत्र की जानकारी दी गई है उसे लाने को कहा गया है। उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स का दो कॉपी सेल्फ अटेस्टेड लाना होगा। इसके साथ ही मैट्रिक का प्रमाण पत्र एवं वर्कशीट स्नातक डिग्री का प्रमाण पत्र मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र दो पासपोर्ट साइज फोटो नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लाना होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ – पर्यटन मंत्री
Next Article झारखंड सरकार श्रमिकों के प्रति संवेदनशील

Related Posts

Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.