Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 07:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मजदूरों को वापस लाने के समय कहां था डबल इंजन
रांची

लालू का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मजदूरों को वापस लाने के समय कहां था डबल इंजन

November 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पिछले 3 दशक में पहली बार बिहार में विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव नहीं दिख रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वे नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते रहे हैं. लालू के ट्वीटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया कि यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है. लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने के वक्त डबल इंजन कहां था.

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से बिहार में डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज सुबह एक टिप्पणी के बाद आई है.

auto

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को छपरा में अपने चुनावी भाषण में कहा था कि बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. एक तो जंगल राज के युवराज भी हैं. बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है जो बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज हैं जो अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

डबल इंजन की सरकार और डबल-डबल युवराज वाले बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए ट्वीट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यह नहीं बताया कि डबल इंजन सरकार के चलते बिहार की बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है? बिहार के हर दूसरे घर से पलायन क्यों होता है? NCRB के आंकड़ो में बिहार अपराध में अव्वल क्यों है? नीति आयोग के अनुसार शिक्षा स्वास्थ्य क्षेत्रों में बिहार फिसड्डी क्यों है?

यही नहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पीएम मोदी के इस भाषण पर हमला करते हुए कहा कि माननीय मोदी जी, 2015 चुनाव में नीतीश कुमार जी को “18वीं सदी की मानसिकता वाला” बता गए थे. आज उन्हें छपरा में “डबल इंजन”बता रहे. सच ये है कि ये “डबल धोखे” की सरकार है. एक “जुमलेबाज” और एक “धोखेबाज”,बिहार की जनता करेंगे दोनों का इलाज!

इससे पहले चारा घोटाला के तीन मामलों में बेल पा चुके लालू प्रसाद यादव की जमानत को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है. चारा घोटाले के दोषी लालू यादव 5 में से 4 मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं. लेकिन इन 4 मामलों में से 3 में उन्हें जमानत मिल चुकी है. सीबीआई इस जमानत को चुनौती देने जा रही है.

इस वक्त लालू पर चारा घोटाले के पांचवें मामले में सुनवाई चल रही है. ये मामला डोरंडा कोषागार से अवैध रूप से 139 करोड़ रुपये की निकासी का है. अगर लालू को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये के अवैध निकासी के मामले में जमानत मिल जाती है तो उनके जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा. हालांकि इस मामले की सुनवाई 6 नवंबर के बाद ही संभव है क्योंकि त्योहारों की छुट्टियों के बाद झारखंड हाईकोर्ट खुलेगा और सुनवाई हो सकेगी. दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को 2 धाराओं में 7 साल की सजा हुई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवक ने पहले लिव इन पार्टनर को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी
Next Article भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.