Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 10:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू, पुलिस अलर्ट
रांची

भाकपा माओवादियों का शहीद सप्ताह शुरू, पुलिस अलर्ट

July 28, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
A police car on the street in Chennai, India
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों का आज से शहीद सप्ताह शुरू हो गया है। माओवादियों ने तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने का एलान किया है। झारखंड में अपनी खोई ताकत को वापस पाने के लिए माओवादी शहीद सप्ताह के दौरान विध्वंसक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस और केंद्रीय बलों को विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले से चल रहे अभियान को और तेज कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से पत्र जारी कर सभी जिले के एसपी को नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। नक्सलियों के लिए रेलवे हमेशा से सॉफ्ट टारगेट रहा है, यही वजह है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो कर हर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वालों पर पैनी निगाह रखे हुए है। नक्सल प्रभावित रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। नक्सल प्रभावित जिलों में पड़ने वाले एनएच और रेलवे ट्रैक की भी निगरानी केंद्रीय बलों के द्वारा की जा रही है। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर पायलट ट्रेन चलाने का निर्देश भी दिया गया है। आरपीएफ को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

auto

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल होमकर ने गुरुवार को बताया कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा हाईवे और रेलवे पटरियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों की याद में हर साल शहीद सप्ताह मनाते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकैश क्वीन अर्पिता मुखर्जी के टॉयलेट में गड़ा था खजाना, नोट गिनने में लगे 10 घंटे
Next Article धनबाद जज मर्डर केस, राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा दोषी करार, 6 अगस्त को सजा सुनायेगी अदालत

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Headlines

यूपी ATS के शिकंजे में अलकायदा से जुड़ा आतंकी, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, सैलरी ₹1.51 लाख तक

September 16, 2026

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026

सीएम योगी का बड़ा ऐलान- छह महीने में मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, 19 सितंबर से…

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.