Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 08:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में वायु प्रदूषण का स्तर घटा, लेकिन ध्वनि प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी
रांची

रांची में वायु प्रदूषण का स्तर घटा, लेकिन ध्वनि प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी

November 5, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दीपावली में वायु प्रदूषण का स्तर घटा है। लेकिन ध्वनि प्रदूषण सामान्य से अधिक हुआ है। आम तौर पर यह देखा गया है कि दिवाली पर हर वर्ष होने वाला प्रदूषण लगभग एक सप्ताह में वाहनों से होने वाले प्रदूषण के बराबर होता है। रांची भी इसमें पीछे नहीं है। वर्ष 2020 के पीक आवर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 484 था। यह सामान्य से चार गुणा ज्यादा था। लेकिन इस वर्ष रांची में दिवाली पर प्रदूषण का स्तर घटा है।

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के आकड़ों के अनुसार, इस वर्ष दिवाली पर एक्यूआई 251 रहा, जो पिछले वर्ष से दो गुणा कम। फिर भी यह मानव शरीर के लिए हानिकारक है। एक्यूआई 100 से अधिक होने पर ही यह सेहत के लिए खराब होता है। विशेषज्ञों के अनुसार 200 से 300 एक्यूआई काफी खराब होता है। इससे वायु में ऑक्सीजन कम हो जाती है और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जातीं हैं। अस्थमा, दिल का दौरा, हाई ब्लडप्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ सकतीं है। ऐसे में बच्चों और सांस सम्बंधी मरीजों के लिए काफी गंभीर समस्याएं हो सकतीं है।

Advertisement

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अगर 0 से 50 के बीच होता है, तो यह बहुत अच्छी हवा मानी जाती है। अगर एक्यूआई 50 से 100 के बीच होती है तो यह मध्यम वर्ग का माना जाता है। यह भी हानिकारक नहीं माना जाता। पर 100 से अधिक होने पर यह मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। 200 से अधिक एक्यूआई काफी गंभीर श्रेणी में आता है, जो मानव शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।

पिछले चार वर्षों का जारी एक्यूआई

आंकड़ा के अनुसार वर्ष 2017 में 150-166, वर्ष 2018 260.4, वर्ष 2019 275.96 वर्ष 2020 484 था।

जहां वायु प्रदूषण पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कम हुआ। दूसरी ओर ध्वनि प्रदूषण पिछले वर्ष से भी अधिक रहा। अशोक नगर सहित अन्य आवासीय क्षेत्रों में रात 9 से 12 बजे तक सामान्य दिनों की अपेक्षा 25 से 30 डेसिबल अधिक रहा। अलबर्ट एक्का चौक और कचहरी चौक सहित अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी पिछले वर्षों के मुकाबले 12-15 डेसिबल तक सामान्य से अधिक ध्वनि प्रदूषण हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटाखों की चपेट में आने से 40 लोग झुलसे, पहुंचे रिम्स
Next Article भाई दूज आज, जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री व पूजा विधि

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.