Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 09:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामला, एसएसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित
रांची

चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामला, एसएसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित

March 9, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में पिकअप वैन चोरी के शक में सचिन वर्मा की पीटकर हत्या मामले में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा सहित दो जमादार को सस्पेंड कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दूसरे डिवीजन के इंस्पेक्टर को जिम्मा सौंपा गया है। जांच की पूरी मॉनिटरिंग सिटी एसपी सौरभ को करने को कहा गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने देर रात यह कार्रवाई की। निलंबित हुए दारोगा में वैभव सिंह, जमादार विजय शंकर सिंह और जमादार विश्राम तिग्गा शामिल है। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप रहेवाले प्रभु राम के पुत्र सचिन वर्मा उर्फ गोलू(22) पर पिकअप वैन चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई थी और थाने के हाजत में बंद कर दिया गया था। सोमवार को युवक की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मोटिया मजदूरों ने युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा। उसके बाद 30-40 मोटिया मजदूरों ने रविवार रात उसकी पिटाई की थी। उसे बांध कर रखा गया और सोमवार सुबह तक लाठी-डंडा, पटरा, पेचकश से मारा और सिगरेट से दागा गया था। सुबह में इसकी जानकारी पीसीआर को दी गयी थी। पीसीआर सचिन को पकड़ कर थाना लायी और हाजत में भी उसकी पिटाई की । वहां उसकी मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही मां अनु देवी भी पहुंची और सचिन को पानी पिलाना चाहा तो उसे पानी पिलाने भी नहीं दिया गया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन, काफी संख्या में मुहल्ले के महिला-पुरूष व बच्चे जमा हो गये और थाना में घंटो हंगामा किया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब उसे थाना लाया गया था , तो वह जिंदा था,पुलिस वालों की पिटाई से उसकी मौत हुई है। सोमवार को सचिन का जन्मदिन भी था। घटना के बाद मुहल्ले के लोग परिजनों ने आरोपियों के घर तोड़ दिया और उनका सामान निकाल कर कुआं में और बाहर फेंक दिया। इधर, इस संबंध में कोतवाली थाना में सचिन उर्फ गोलू की मां अनु देवी के बयान पर चार नामजद अलेखदेव राय उर्फ आलोक, पिकअप वैन के मालिक मनोज साव, इंद्रजीत कुमार, सतेंद्र राय तथा 30-40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने इस संबंध में बताया कि हमने सचिन का इलाज कराने के लिए तुंरत सदर अस्पताल भेज दिया था। वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी । थाना में उसके साथ मारपीट नहीं की गयी थी। हमने तो परिजनों को समझाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अलेखदेव राय उर्फ आलोक तथा मनोज साव को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार को जितनी मदद हो सकेगी ,पुलिस करने को तैयार है। हंगामा कर रहे महिला-पुरूष बच्चे मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। कुछ देर के लिए शव के साथ कोतवाली थाना के सामने रोड जाम भी कर दिया गया था। बाद में पूर्व वार्ड पार्षद राजन वर्मा ने लोगों को समझाया तो मामला शांत हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटेलीकॉम कंपनियाें के नियम में बदलाव के वजह से OTP जैसे जरूरी एसएमएस आने में आ रही अड़चन!
Next Article DVC पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन, कहा- DVC की हेकड़ी पर नकेल कसने के लिए पूरा सदन साथ दे

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.