Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया 16 से, तैयारियां पूरी
रांची

झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया 16 से, तैयारियां पूरी

April 15, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। झारखंड में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। खूंटी, कोडरमा व जामताड़ा जिला को छोड़ कर शेष 21 जिलों के 72 प्रखंडों में पहले चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा प्रपत्र पांच में निर्वाचन की सूचना 16 अप्रैल को जारी करेंगे। इसके साथ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नामांकन का कार्य शुरू करेंगे। मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पंचायत समिति के सदस्य आदि पदों के लिए नामांकन किए जायेंगे। नामांकन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा।

पहले चरण 14089 सीटों के लिए उम्मीदवार करेंगे नामांकन
पहले चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत और वार्ड सदस्य के 14089 सीटों के लिए उम्मीदवार नामांकन करेंगे। इसके अलावा मुखिया के 1127 पद व पंचायत सचिव के 1405 पद व जिला परिषद के 1461 पदों पर चुनाव होगा। 72 प्रखंडों में गांव की सरकार चुनने के लिए 14 मई को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। वहीं,17 मई को पहले चरण की मतगणना होगा। मतगणना सुबह 6.30 बजे से प्रारंभ की जाएगी। राज्य दूसरे चरण का चुनाव 19 मई,तीसरा चरण का चुनाव 24 मई और चतुर्थ चरण में 27 मई को होना है।अलग-अलग चरणों के चुनाव के लिए मतगणना की अलग अलग तारीख तय है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में पंचायत चुनाव 2015 में हुआ था, जिसका कार्यकाल दिसंबर 2020 में समाप्त हो गया था। कोरोना महामारी के कारण उस पर चुनाव नहीं हो सका ऐसे में राज्य सरकार ने कार्यकारी समिति गठित कर ग्राम पंचायतों में विकास के कारण संचालित करती रहे। सरकारी समिति को एक बार और एक्सटेंशन दिया गया। इसके बाद अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को चुनाव की पुख्ता तैयारी करने का निर्देश दिया है।
पहले चरण की प्रक्रिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना प्रकाशन की तारीख- 16 अप्रैल 2022
नाम निर्देशन करने की अंतिम तारीख: 23 अप्रैल

नाम निर्देशनों पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख सुबह 11 बजे से तीन बजे तक-25 अप्रैल
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख- 11 बजे से 3 बजे तक- 27 अप्रैल

निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख-11ब जे से 3 बजे तक- 29 अप्रैल
मतदान की तारीख- 14 मई

मतगणना की तारीख- 17 मई
पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बनाया कंट्रोल रूम

वहीं झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए अनुमंडल स्तर पर 45 पर्यवेक्षकों को तैनात करेगा। पर्यवेक्षक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर पैनी नजर रखेंगे। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रेक्षक के नाम पता और फोन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि किसी भी तरह की शिकायत होने पर आम लोगों के शिक्षकों से शीघ्र संपर्क करना सुनिश्चित होना चाहिए।
पंचायत चुनाव के लिए मतदान तिथि की अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चार आईएएस अधिकारी को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गयी है। पूरे झारखंड शिकायत दर्ज कराने को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है।

अधिकारियों का फोन नंबर जारी
आयोग ने कंट्रोल रूम में पदस्थापित अधिकारियों और फोन नंबर के साथ उनके संबंधित जिलों का विवरण भी जारी कर कर दिया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने और धनबल का दुरुपयोग करने के संदर्भ सूचना देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय कंट्रोल रूम खोला है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग में स्थापित किया गया है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए- कुमकुम प्रसाद- उप निर्वाचन आयुक्त सह संयुक्त सचिव- 06512280287- लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, रांची और जामताड़ा के लिए- सुषमा बड़ाईक, अवर सचिव 8987791131- कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के लिए- प्रेमतोष चौबे विशेष कार्य पदाधिकारी 8340187102- धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए- देवेंद्र कुमार सिंह व्याख्याता 9955532729

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेवघर में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
Next Article उड़ते विमान में पैसेंजर के मोबाइल से निकला धुआं और लग गयी आग

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.