Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 05:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेगुलर राइफल, 9 एमएम का देसी पिस्तौल, एक मोबाइल और एक बाइक जब्त
झारखंड

रेगुलर राइफल, 9 एमएम का देसी पिस्तौल, एक मोबाइल और एक बाइक जब्त

August 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रामगढ़। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने पतरातू डैम में आतंक मचाने वाले और उस पूरे एरिया को गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजाने वाले टीएसपीसी नक्सली संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों नक्सलियों के पास से एक रेगुलर राइफल, 9 एमएम का एक देसी पिस्तौल, एक मोबाइल और एक अपाची बाइक जप्त किया गया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली अशोक गंजू और अर्जुन करमाली हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुण्डू गांव के निवासी हैं। रविवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी संगठन के कुछ नक्सली पतरातू थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। उनकी मंशा किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की है। इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और छापेमारी भी शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सोलिया से पतरातू जाने वाली सड़क पर मुहर्रम मैदान उच्चरिंगा के पास यह देखा कि एक काले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो व्यक्ति अपनी गाड़ी को छोड़कर खेत में हथियार के साथ भाग रहे हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया और उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब उन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2019 को वे लोग मोटरसाइकिल से पतरातू डैम परिसर में पहुंचे थे। वहीं पर पर्यटन विभाग के निर्माणाधीन ईएसएस ब्लॉक भवन के पास उन्होंने लेवी के लिए पर्चा छोड़ा और आतंक फैलाने के लिए गोलीबारी भी की। इस दौरान उन्होंने पर्चा पर एक मोबाइल नंबर भी छोड़ा था, जिससे संपर्क करने के लिए ठेकेदार को कहा गया था।
मोबाइल धारक पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
एसपी ने बताया कि नक्सलियों ने लेवी के लिए पर्चा पर जो मोबाइल नंबर छोड़ा था, उसके धारकों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने नंदन कुमार और विश्वनाथ लोहरा का मोबाइल इस नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया था। उन दोनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटीम के बिना कुछ भी संभव नहीं है : कोहली
Next Article पुलिस ड्यूटी मीट का डीआईजी ने किया शुभारंभ , पांच जिलों के 76 पुलिसकर्मी ले रहे भाग

Related Posts

Headlines

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026
Headlines

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026
झारखंड

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.