Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 12:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस ड्यूटी मीट का डीआईजी ने किया शुभारंभ , पांच जिलों के 76 पुलिसकर्मी ले रहे भाग
झारखंड

पुलिस ड्यूटी मीट का डीआईजी ने किया शुभारंभ , पांच जिलों के 76 पुलिसकर्मी ले रहे भाग

August 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हुआ। ड्यूटी मीट 31 अगस्त तक चलेगा। मीट का उदघाटन रांची रेंज के डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर ने किया। मौके पर डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मी अनुसंधान के वैज्ञानिक गुर सीखकर बेहतर काम करेंगे, तब ही आपराधिक घटनाओं के साक्ष्य जुटाकर उन्हें सजा दिला सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण तब होगा जब मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को कोर्ट सजा देगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता एक प्रकार का अभ्यास है, जो राज्य स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक की प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों को अपनी दक्षता साबित करने का मौका देती है।

मौके पर एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस का मूल काम बेहतर अनुसंधान के जरिये आपराधिक घटनाओं का खुलासा करते हुए दोषी को सजा दिलाने का भी है। इस प्रतियोगिता में सीखे गये गुर और ज्ञान का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण है, जो अनुसंधान में काम आता है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पुलिस ड्यूटी मीट में पांच जिले रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा के पुलिसकर्मी हिस्सा लेंगे। मीट में 76 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में विधि विज्ञान, अपराध अनुसंधान के दौरान नियम कानून, कोर्ट का फैसला और फ्रिंगर प्रिंट के विषय पर विस्तार से जानकारी दी जायेगी। साथ ही जमादार और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस आब्जर्वेशन, कंप्यूटर जागरुकता और पुलिस पोर्टरेट, वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, शुटिंग, क्राइम चेकिंग, स्वान दस्ता समेत अन्य कई विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेगुलर राइफल, 9 एमएम का देसी पिस्तौल, एक मोबाइल और एक बाइक जब्त
Next Article भतीजे से अवैध संबंध के संदेह में निर्वस्त्र कर महिला के बाल काटे, दो गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
झारखंड

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026
झारखंड

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.