WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रेहला। कोरोना महामारी के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच बुधवार को सेवा भारती, झारखण्ड तथा सनातन विद्या निकेतन, रेहला द्वारा 515 जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं मंगलवार को 625 लोगों को भोजन कराया गया था। लॉक डाउन के बाद से यहां प्रतिदिन गरीब लोगों को भोजन कराया जा रहा है। अभी तक करीब 5 हजार से अधिक लोग भोजन कर चुके हैं।

