Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 08:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 1984 दंगा पीड़ितों के मुद्दे पर गंभीरता से होगा विचार, करेंगे हर संभव प्रयास : संजय सेठ
झारखंड

1984 दंगा पीड़ितों के मुद्दे पर गंभीरता से होगा विचार, करेंगे हर संभव प्रयास : संजय सेठ

July 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh  (Dharmendra Pradhan) : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि सिख समाज द्वारा उठाए गए 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ित परिवारों के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखी गई बातों पर आवश्यक स्तर पर विचार किया जाएगा और जहां तक संभव होगा, वहां तक हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यह बातें उन्होंने मंगलवार को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सिख समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहीं।

संजय सेठ मंगलवार को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु घर में मत्था टेका और देश, प्रदेश तथा समाज की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका स्वागत किया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद समाज से जुड़े कई अहम विषयों पर खुलकर चर्चा हुई।

1984 दंगा पीड़ित परिवारों की पीड़ा रखी सामने

बैठक के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित रामगढ़ के परिवारों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चार दशक बीत जाने के बाद भी कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें अब तक पूरी राहत और न्याय नहीं मिल पाया है। मुआवजे और अन्य लंबित मामलों के कारण पीड़ित परिवार आज भी परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इन मामलों का जल्द समाधान निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके।

संजय सेठ ने ध्यान से सुनी हर बात

सिख समाज के प्रतिनिधियों ने एक-एक कर अपनी बातें रक्षा राज्य मंत्री के सामने रखीं। संजय सेठ ने सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और कहा कि समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उनके इस आश्वासन के बाद सिख समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब सकारात्मक पहल हो सकती है।

सरोपा और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके साथ पहुंचे दीप्ति मोहिल चावला, सत्यजीत मोहंती, सतेंद्र सिंह और एयर मार्शल एस.के. सिंह को भी गुरु घर की परंपरा के अनुसार सरोपा भेंट कर सम्मान दिया गया।

सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरदीप सिंह होरा ने किया। इस अवसर पर हरपाल सिंह अरोड़ा, कुलजीत सिंह कालरा, जगजीत सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी, पप्पू जस्सल, रविंदर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, यश छाबड़ा सहित सिख समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : “झारखंड ने अपना अनुभवी जनप्रतिनिधि खो दिया, हमेशा महसूस होगी कमी”… मन्नान मल्लिक के निधन पर बोले सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनदी में मिला गुड्डू का श’व, शरीर पर चो’ट के निशानों से गहराया रहस्य
Next Article राशिफल @ 15 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026
झारखंड

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.