Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्कूल परिसर में पानी घुसने से ‘हिली’ नींव, पारा शिक्षक को प्रभार सौंपने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नाराज
झारखंड

स्कूल परिसर में पानी घुसने से ‘हिली’ नींव, पारा शिक्षक को प्रभार सौंपने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नाराज

July 17, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बोकारो।  शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधा व संसाधन मुहैया कराने का दावा किया जाता है। बच्चों के सुरक्षा को लेकर सजग रहने की बात कही जाती है, लेकिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाउरीटोला, चास में ऐसा कुछ नजर नहीं आता है।

इस विद्यालय का भवन सिगारी जोरिया के निकट बनाया गया है। जोरिया के पानी से स्कूल भवन के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके पानी के कटाव से विद्यालय की चहारदीवारी ध्वस्त हो गई है। पानी से विद्यालय भवन के नीचे की जमीन का भी कटाव हो रहा है।

यदि मिट्टी के कटाव को रोकने का उपाय नहीं किया गया तो यह भवन भी ध्वस्त हो सकता है। इससे यहां कभी भी हादसा हो सकता है। इससे शिक्षक परेशान हैं। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित किया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई है।

पारा शिक्षकों को  प्रभारी प्राचार्य बनाने पर नाराजगी 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाउरीटोला, चास में 265 विद्यार्थी नामांकित हैं। इन्हें कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां स्थायी शिक्षक सुनील कुमार के अलावा पारा शिक्षक लीलू बाउरी, अमर दत्ता, राज कुमार दत्ता व रीता दत्ता कार्यरत हैं। मजेदार तथ्य यह है कि स्थाई शिक्षक सुनील कुमार के रहते हुए लगभग दो वर्ष पूर्व पारा शिक्षक लीलू बाउरी को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। पारा शिक्षक लीलू बाउरी के भरोसे स्कूल का संचालन किया जा रहा है।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी, नीलम आइलिन टोप्पो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, “विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई जाएगी। जोरिया का पानी स्कूल परिसर में प्रवेश न करे, इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। स्थायी शिक्षक को स्कूल का प्रभार देना चाहिए।”

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व एसपी समेत 41 अफसरों पर दर्ज होगा डीए का केस, गृह विभाग ने दिया आदेश
Next Article अपने ही गार्डों द्वारा की गई फ़ाइरिंग में घायल भाजपा कार्यकर्ता

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Headlines

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026
रांची

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.