WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा| प्रखंड क्षेत्र के पंचायत बेलक्प्पी पंचायत भवन स्थित डाकघर के खोलने का समय निर्धारित व पार्सल नहीं पहुँचाने का मामला सामने आया है। इस बाबत अजित कुमार ने एक लिखित आवेदन एसपीएम को दिया है। जिसमें बेलक्प्पी स्थिति डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन के द्वारा पार्सल नहीं पहुँचाने व समय पर नहीं खोलने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया की किसी व्यक्ति का कोई पार्सल आता है तो वह सभी को फोन कर के बुलाते है, और अपने हिसाब से समय देकर बुलाते है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
इस बाबत मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन राणा ने बताया की ऐसी शिकायत मुझे भी कई बार मिली है हमने फटकार लगाई है। लेकिन कोई सुधार नहीं हुई है। उच्च अधिकारियों से ध्यानआकृष्ट कराते हुवे कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि डाक अधीक्षक को दी है।


