अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिला मुख्यालय के झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन के गोदाम में किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स बीयर की पेटियों की जांच शुरू हुई। यह कार्रवाई संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के उत्पाद उपायुक्त मनोज कुमार के नेतृत्व में की जा रही है।
निरीक्षण के बाद गोदाम सील
उत्पाद उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने पहले बीयर व शराब गोदाम को सील कर दिया था। दुमका से पहुंचे उपायुक्त और उनकी टीम ने गोदाम की सील खोलकर निरीक्षण शुरू किया। टीम गोदाम में रखी 320 पेटियों का भौतिक मिलान कर रही है।
शिकायत पर कार्रवाई
उपायुक्त ने बताया कि पाकुड़ की कुछ शराब दुकानों में दमन-दीव की किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स बीयर बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मुख्यालय ने गोदाम को सील कर जांच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
आगे की प्रक्रिया
गोदाम का स्टॉक मिलान करने के बाद अब शराब दुकानों की भी जांच की जाएगी। पूरी जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आगे की कार्रवाई मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : इंडस्ट्री की दुनिया में बिहार की एंट्री,नीतीश सरकार का 50 लाख करोड़ का मेगा मिशन

