Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 09:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धनबाद में धमाका,भीषण आवाज के साथ फ़ट गई धरती
झारखंड

धनबाद में धमाका,भीषण आवाज के साथ फ़ट गई धरती

August 18, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

धनबाद। धनबाद में चिरकुंडा के बीसीसीएल सीवी एरिया की दहीबाड़ी परियोजना के पास गुरुवार अहले सुबह करीब 4:40 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया। अचानक हुए भू-धसान से बड़े भूभाग की मिट्टी कट गई। इस घटना में वहां खड़ी एक ड्रिल मशीन भी पूरी तरह जमीन में समा गई। इस घटना से एक बड़े क्षेत्र में दरार आने के साथ इलाका खोखला नजर आ रहा है। गनीमत रही कि घटना के वक्त इस वाहन में कोई ऑपरेटर सवार नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तड़क‍े जोरदार आवाज के साथ व्यू पॉइंट जाने वाला रास्ता जमींदोज हो गया। इस दौरान बगल में खड़ी ड्रिल मशीन भी जमीन में समा गई। साथ ही परियोजना में लगाए गए बिजली के कई पोल उखड़ गए। हादसे के वक्‍त बिजली के तारो से निकली चिंगारी की वजह से पूरा इलाका रोशन हो गया था। हादसे की भयावहता को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी भाग खड़े हुए। हादसे के बाद भू-धंसान क्षेत्र में रह रहे लोगों डरे हुए हैं। सभी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में अपने घरों से सामान बाहर निकालकर बैठ गए हैं। इन सभी को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने को कहा गया है।

वहीं ग्रामीण अशोक मंडल का कहना है कि जमीन लेने के बाद 2017 में बीसीसीएल की ओर से सिर्फ घर का पैसा दिया गया, लेकिन जमीन नहीं दी गई। स्‍थानीय राजकुमार महतो का कहना है कि जमीन का मुआवजा अभी लंबित है। अब तो पूरी जमीन ही धंस चुकी है। लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार यहां की जमीन थोड़ी-थोड़ी कर खिसक रही है। इससे जान माल का खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीसीसीएल प्रबंधन यहां से 12 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने का आदेश पहले ही जारी कर चुका है।

वहीं अधिकारियों का कहना है कि जियोलॉजिकल डिस्टर्बेंस के कारण ऐसा हो रहा है। इस साइड पर यह तीसरा हादसा है। वहीं स्‍थानीय लोग बताते हैं कि कालीमाटी सीम में राष्ट्रीयकरण से पहले खुदाई की गई थी। इसकी वजह से अब जाकर लगातार जमीन धंस रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमशेदपुर के बैंक ऑफ इंडिया में 35 लाख की लूट
Next Article सात जनम में भी नीतीश पीएम नहीं बन पाएंगे : आरसीपी सिंह

Related Posts

Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
झारखंड

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026
Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.