Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 08:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 21 KM की होगी कांवर यात्रा
झारखंड

स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 21 KM की होगी कांवर यात्रा

July 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्वर्णरेखा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड की जीवनरेखा कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और चुटिया स्थित ऐतिहासिक इक्कीसो महादेव मंदिर के संरक्षण के उद्देश्य से 27 जुलाई को 21 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का आयोजन स्वर्णरेखा उत्थान समिति द्वारा किया जा रहा है। कांवर यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे सुरेश्वर महादेव मंदिर से होगी, जहां से श्रद्धालु और कांवर यात्री बसों के माध्यम से स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल नगड़ी स्थित रानीचुआं पहुंचेंगे। वहां से सभी यात्री स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर चुटिया स्थित इक्कीसों महादेव मंदिर की ओर पैदल प्रस्थान करेंगे।

यह यात्रा स्वर्णरेखा और हरमू नदी के संगम स्थल तक जाएगी, जहां नागवंशी कालीन चट्टानों पर उत्कीर्ण 21 प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा मार्ग में हर 5 किलोमीटर पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा विश्राम और स्वागत की व्यवस्था की गई है। प्रमुख पड़ावों में स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल नगड़ी, कटहल मोड़, महादेव मंदिर अरगोड़ा चौक और रेडिशन ब्लू होटल (सुजाता चौक) शामिल हैं।

Advertisement

कांवर यात्रा का समापन चुटिया के इक्कीसों महादेव मंदिर में जलाभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा। यह कांवर यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है।

स्वर्णरेखा उत्थान समिति का उद्देश्य है कि आम जनता और सरकार का ध्यान इस पवित्र नदी की सफाई और ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा की ओर जाए। समिति ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में इस यात्रा में भाग लें और इस सांस्कृतिक धरोहर को बचाने में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : राजनीति में सीधे होनी चाहिए लड़ाई, परिवार को निशाना बनाना ठीक नहीं : बाबूलाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजनीति में सीधे होनी चाहिए लड़ाई, परिवार को निशाना बनाना ठीक नहीं : बाबूलाल
Next Article बिहार में बिजली ने बढ़ाई किसानों की चिंता… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026
झारखंड

जब जिंदगी बचाने के लिए एक साथ आगे आए खाकी, खनन कर्मी और आम लोग

September 28, 2026
Headlines

CEC को राज्यसभा भेजने वाली कांग्रेस किस मुंह से आयोग पर उठा रही सवाल? प्रतुल का बड़ा हमला

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026

जब जिंदगी बचाने के लिए एक साथ आगे आए खाकी, खनन कर्मी और आम लोग

September 28, 2026

सीएम का अफसरों को कड़ा निर्देश : अजगैबीनाथ में उतरेंगे बड़े विमान, काम में देरी बर्दाश्त नहीं

September 28, 2026

CEC को राज्यसभा भेजने वाली कांग्रेस किस मुंह से आयोग पर उठा रही सवाल? प्रतुल का बड़ा हमला

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.